Commercial Advertisment

शाह आज आएंगे पटना, कल सीतामढ़ी और मधुबनी में करेंगे चुनावी सभा

पटना : लोकसभा चुनाव के बीच बड़े नेताओं का बिहार में आने का सिलसिला जारी है। केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह 5वीं बार बिहार के दौरे पर आ रहे हैं। अमित शाह आज 15 मई की शाम को बिहार की राजधानी पटना पहुंच जाएंगे। कल यानी 16 मई को सीतामढ़ी और मधुबनी में चुनावी सभा करेंगे। बता दें कि कल बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के निधन पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शाम को पटना पहुंचे थे। आज वह मोतिहारी में सुबह 11 बजे के आसपास एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

आपको बता दें कि अमित शाह का रात्रि विश्राम पटना में ही एक निजी होटल में होगा। जानकारी मिल रही है कि अमित शाह अपने दिवंगत नेता पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के घर जाकर उनके परिवार से उनके आवास राजेंद्र नगर जा सकते हैं। शाह बुधवार को बिहार, पश्मिम बंगाल और ओड़िशा के दौरे पर रहेंगे। सुबह 11 बजे उनकी पश्चिम बंगाल के हुगली में जनसभा होगी। उसके बाद शाह दोपहर दो बजे ओडिशा के गंजम में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। शाम में उनका कटक में रोड शो होगा। इसके बाद वहां से वे पटना पहुंचेंगे। शाह करीब आज नौ बजे पटना एयरपोर्ट पर पहुंचने की संभावना है। एयरपोर्ट से सीधे वह होटल जाएंगे। यहा प्रदेश भाजपा के प्रमुख नेताओं के साथ उनकी बैठक हो सकती है।

यह भी पढ़े : बेगूसराय Live : अमित शाह ने कहा- देश को मजबूर नहीं चाहिए मजबूत नेता

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...