Purnea से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे शंकर सिंह, पप्पू यादव…

पूर्णिया: बिहार के रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। उपचुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गया है। इस बीच इस सीट पर दावेदार अपनी दावेदारी पेश करने में लग गए हैं। एनडीए की तरफ यह सीट जदयू के खाते में है और जदयू ने कलाधर मंडल को अपना उम्मीदवार बनाया है। जदयू के खाते में रुपौली विधानसभा सीट जाने से नाराज लोजपा(रा) के पूर्व विधायक शंकर सिंह ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

अब शंकर सिंह ने इस सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। शंकर सिंह और उनकी पत्नी पूर्व जिप अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हमने इस क्षेत्र की जनता के लिए बहुत कुछ किया है और जनता भी हमें अपने प्रतिनिधि के तौर पर देखना चाहती है इसलिए हम निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अभी हम किसी पार्टी के नहीं बल्कि जनता के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को अपना आदर्श बताया और कहा कि जिस प्रकार विकास के नाम पर लोगों ने पप्पू यादव को अपना समर्थन देकर संसद भेजा है उसी प्रकार हमें भी जनता अपना आशीर्वाद देगी। उन्होंने कहा कि वे अपना नामांकन 20 जून को करेंगे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अपने पति के कहने पर वर्ष 2011 में हम राजनीति में आये और तब से हमने जनता की सेवा की और जनता ने हमेशा मुझे अपना आशीर्वाद किया।

उन्होंने कहा कि हम पति पत्नी मिल कर रुपौली की जनता की सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि हम हमेशा हौसला से चुनाव लड़े और जनता ने हमेशा हमें अपना आशीर्वाद दिया और हमें आशा है कि एक बार फिर रुपौली की जनता हमें आशीर्वाद देगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

NEET परीक्षा परिणाम मामले में जांच कमिटी गठित, जांच के अनुसार लिया जाएगा फैसला

पूर्णिया से श्यामनंदन की रिपोर्ट

PURNEA PURNEA PURNEA

PURNEA

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...