Commercial Advertisment

कला संकाय में टेहटा हाई स्कूल की छात्रा शीतल बनी जिला टॉपर

जहानाबाद : जहानाबाद जिला के मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत टेहटा स्थित सुखदेव प्रसाद वर्मा हाई स्कूल की छात्रा शीतल कुमारी ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में सामाजिक विज्ञान संकाय (कला) में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त की है। शीतल कुमारी सामाजिक विज्ञान में 500 अंकों की हुई परीक्षा में 454 अंक प्राप्त कर जिले की टॉपर घोषित की गई है। मूल रूप से टेहटा गांव के रहने वाले पेशे से अधिवक्ता सह पत्रकार मुकेश कुमार गौतम की बेटी शीतल ने अपनी सफलता से परिवार व स्कूल के साथ-साथ जिले का नाम रौशन किया है।

अपनी बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए शीतल के पिता ने बताया कि बेटी है तो कल है। अगर बेटी है तो जिंदगी में कोई शिकवा नहीं होती। उन्होंने बताया कि शीतल अपनी शुरुआती दौर से ही काफी मेधावी रही है। 10 वी तक उसकी शिक्षा केंद्रीय विद्यालय जहानाबाद से हुई है। शीतल अंग्रेजी माध्यम की छात्रा रही है। विज्ञान में भी अच्छी छात्रा रहने के बावजूद उसने इंटर में सामाजिक विज्ञान संकाय चुनने का फैसला लिया। शीतल की परीक्षा का माध्यम भी अंग्रेजी ही था। उन्होंने कहा की कभी भी बेटा और बेटी की पढ़ाई में कोई असमानता नहीं की।

उनका मानना है कि पढ़ाई ही सफलता की कुंजी है। उन्हें विश्वास था कि उनकी बेटी का रिजल्ट अच्छा रहेगा। उसकी मेहनत और तैयारी को लेकर वह आश्वस्त थे कि वह निश्चित रूप से जिला टॉपर या स्टेट रैंक की लिस्ट में रहेगी। उन्होंने कहा कि तमाम बाधा और परेशानियों के बावजूद वे बच्चों की पढ़ाई में कोई कसर और कमी नहीं होने दी। वहीं, वहीं अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए शीतल ने बताया कि उसकी सफलता के पीछे सेल्फ स्टडी, कड़ी मेहनत के साथ-साथ दादा-दादी, मम्मी-पापा समेत पूरे परिवार का सहयोग और विश्वास है। मम्मी-पापा के अलावा दादा और दादी हमेशा प्रेरणा और साहस देते रहते थे।

Big Breaking : इंतजार खत्म, जारी हुआ रिजल्ट, बेटियों ने फिर मारी बाजी

उसने बताया कि उसका अगला लक्ष्य सीयूईटी की परीक्षा पास कर दिल्ली विश्वविद्यालय या बीएचयू से आगे की पढ़ाई करना है। उसने बताया कि उसे अपनी मेहनत पर पूरा विश्वास था। उसे विश्वास था कि वह जिला टॉपर या स्टेट टॉपर की लिस्ट में जरूर रहेगी। उसने बताया कि स्नातक की अच्छी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही यूपीएससी के लिए सोचूंगी।

यह भी पढ़े : Big Breaking : इंतजार खत्म, जारी हुआ रिजल्ट, बेटियों ने फिर मारी बाजी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...