शिल्पी नेहा तिर्की ने CM से की मुलाकात, सहायक पुलिसकर्मी सहित अन्य मुद्दों पर की चर्चा

रांची : मांडर की नवनिर्वाचित विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की.

उनकी मुलाकात कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में हुई.

मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की उपस्थित रहे.

आधे घंटे तक चली इस मुलाकात में उन्होंने सहायक पुलिसकर्मियों के समाप्त हो रहे

अनुबंध को पुनः बहाल करने एवं उनकी मांगों पर विचार करने पर बातचीत की.

साथ ही होमगार्ड में छह वर्ष पूर्व पास हुए अभ्यर्थियों की बहाली पर

आ रही गतिरोध को दूर करने पर विमर्श की.

shilpi neha1 22Scope News

सिंचाई कूप के पेमेंट को करे रिलीज

शिल्पी नेहा तिर्की ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग करते हुए कहा कि मनरेगा सिंचाई कूप के पेमेंट को रिलीज किया जाए, क्योंकि अधूरे निर्मित सिंचाई कूप बरसात में धंस जा रहे हैं.

राज्य में एक भी विश्वविद्यालय NAAC+ ग्रेड के नहीं

मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने मुख्यमंत्री का ध्यानाकृष्ट राज्य के विस्वविद्यालयों की ओर भी कराया. उन्होंने बताया कि राज्य में एक भी विश्वविद्यालय NAAC+/NAAC++ (NATIONAL ASSESSMENT AND ACCREDITATION COUNCIL) ग्रेडिंग वाले नहीं है. वैसे में दूसरे राज्यों से पीएचडी करने वाले को अधिक अंक मिल रहे हैं. जबकि राज्य के विवि से पीएचडी करने वाले विद्यार्थियों को कम अंक प्राप्त हो रहें हैं. ऐसे में सरकार को चाहिये नियामावली में परिवर्तन कर ग्रेडिंग सिस्टम को हटा दिया जाय. इन सभी मुद्दों को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से सुना एवं सभी पर विचार करने पर भरोसा दिलाया है.

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...