
रांची: रातू रोड के इंद्रपुरी रोड नंबर-1 निवासी व्यवसायी गोपाल प्रसाद श्रीवास्तव की हत्या के विरोध में शुक्रवार को अपर बाजार सहित रात को होनी थी शादी, दिन में हो गई हत्या !राजधानी की तमाम टायर दुकानें बंद रहीं.
रांची टायर डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर बुलाये गये इस बंद के दौरान व्यवसायियों ने अपर बाजार में विरोध-प्रदर्शन किया.
शाम में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रांची एसएसपी से मुलाकात की और जल्द से जल्द व्यवासयी की हत्या करनेवालों की गिरफ्तारी की मांग की.
एसोसिएशन के सचिव पंकज कुमार जैन ने बताया कि एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि पुलिस इस मामले की जांच तेजी से कर रही है.
एक-दो दिनों में ही सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है. श्री जैन के अनुसार, रांची में 250 टायर की दुकानें हैं.
एसोसिएशन के आह्वान पर सभी ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी थीं. गौरतलब है कि 11 दिसंबर की रात व्यवसायी गोपाल प्रसाद श्रीवास्तव अपर बाजार स्थित अपनी टायर की दुकान से घर जाने के लिए निकले थे.
इससे पहले उन्होंने शाम के 7:00 बजे अपनी पत्नी से बातचीत की थी. इस दौरान उन्हें एक दवा के दाम के बारे अपनी पत्नी से पूछा था.
घर लौटने के क्रम में लाहकोठी के पास स्थित दवा दुकान के पास दवा लेने के लिए रुके.दवा लेने के बाद लौटने के क्रम में अपराधियों ने उन्हे गोली मारी थी।




