ISCON में धूमधाम से मनाया जायेगा श्री कृष्ण जन्मोत्सव, अध्यक्ष ने बताया

पटना: देश भर में हर वर्ष भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष भी कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त को है। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर देश भर में स्थित इस्कॉन मंदिरों को अच्छी तरह से सजाया जाता है और फिर वहां धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर राजधानी पटना में स्थित इस्कॉन मंदिर में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए इस्कॉन पटना के अध्यक्ष श्री कृष्ण कृपा दास ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी जीव के भगवान के साथ नित्य संबंध स्थापित करने का महोत्सव है। जीव भगवन की भगवता को भूले नहीं इसलिए समय समय पर परी को भेजते रहते हैं और कभी कभी स्वयं भी आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस्कॉन विश्व भर में जीव जागरण हेतु यह महोत्सव आयोजित करता है। इस बार त्रिदिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योगपति एल एन पोद्दार होंगे। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न मंत्री और शहर के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे। 25 अगस्त को इस्कॉन मंदिर उत्सव हॉल में दिन के एक बजे से तीन बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। 26 अगस्त को सुबह सात बजे से मध्य रात्रि 12 बजे तक श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जायेगा। 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे से दो बजे दिन तक प्रभुपाद आविर्भाव महोत्सव आयोजित किया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      ‘हेलो CBI से बोल रहे हैं’ और लुट गए गया के चिकित्सक, भेज दिया….

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

ISCON ISCON ISCON

ISCON

Saffrn

Trending News

माफियाओं का नया करतूत, खीरा व कटहल के नीचे छिपाकर ले...

गयाजी : गयाजी में गुप्त सूचना के आधार पर बहेरा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब...

पेजावा गांव में अंधाधुंध फायरिंग, ओमप्रकाश व चालक को लगी गोली,...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र अंतर्गत बाईपास थाना के पेजावा गांव में अंधाधुंध फायरिंग में सदाबहार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव को...

Dhanbad सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सर्च...

Dhanbad: झारखंड में कुछ महीनों से कई संवैधानिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। लगभग सभी जिलों के कोर्टको बारी-बारी...

हॉस्टल में 5 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, परिजनों ने...

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद जिले में एक हॉस्टल के भीतर यूकेजी के पांच वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने...

मुख्यमंत्री ने MLA आवासन योजना अंतर्गत विधान परिषद् अतिथि निवास का...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विधायक आवासन योजना अंतर्गत विधान परिषद् अतिथि निवास का शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर शुभारंभ किया।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img