Commercial Advertisment

आठवीं के छात्र शुभम ने बनाया रोबोट, प्राकृतिक आपदा के समय रेस्क्यू में होगा कारगर

धनबादः राजकीयकृत मध्य विद्यालय धैया के आठवीं कक्षा के छात्र शुभम कुमार शर्मा को आजसू छात्र संघ के सदस्यों ने किया सम्मानित।

शुभम ने एक ऐसा रोबोट बनाया है जो प्राकृतिक आपदा के समय रेस्क्यू में सहयोग करेगा। यह रोबोट रिमोट के सहारे संचालित होता है, इसमें पीआइएल सेंसर लगा है। भूकंप जैसी किसी आपदा में गिरने वाले बहुमंजिली इमारत या खदान के अंदर मलबे में फंसे लोगों को आसानी से खोज निकालता है। इस में मैसेज आने की भी व्यवस्था है। अब शुभम इस रोबोट को और विकसित करेगा। आइआइटी शुभम को एक मेंटर के रुप में सहयोग करेगा, ताकि आपदा काल में इसका उपयोग सिविल और सेना द्वारा किया जा सके।

आइआइटी, धनबाद ने किया सहयोग

35 हजार की लागत से बने इस सर्चबोट रोबोट को बनाने के लिए आइआइटी, धनबाद ने आर्थिक मदद दी थी। आइआइटी के द्वारा आयोजित झारखंड आविष्कार 2021 इंटर स्कूल इनोवेशन चैलेंज में शुभम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शुभम को प्रोत्साहन राशि के बतौर पर 1 लाख रुपये दिया गया।

रिपोर्टः राजकुमार

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...