Shubhas Munda की हत्या  CCTV में कैद , पर अब तक हत्यारे की नहीं हो सकी पहचान

रिपोर्टः मदन सिंह/ न्यूज 22स्कोप

रांची: Shubhas Munda की हत्या  CCTV में कैद – राजधानी का व्यस्ततम और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के आवास से महज एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर बुधवार(26 जुलाई ) देर शाम CPM नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. 72 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी अपराधी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है.

Shubhas Munda की हत्या  CCTV में कैद
Shubhas Munda की हत्या  CCTV में कैद

Shubhas Munda की हत्या  CCTV में कैद

न्यूज 22स्कोप के सवांददाता मदन सिंह ने ग्राउंड जीरो से लिया जायजा, नगड़ी थाना के दलादली चौक

पर सुभाष मुंडा अपने जिस कार्यालय में बैठे थे.

वहीं शाम 7ः20 मिनट के करीब एक बाइक पर सवार तीन अपराधी पहुंचते हैं.

जिसमें से एक बाइक पर ही बैठा रहता है और दो अपराधी सीधे अंदर जाकर सुभाष मुंडा पर लगातार

सात गोली चलाता है. फिर पीछे की गली से भाग जाता है.

लेकिन सबसे बड़ा और अहम सवाल है कि जिस गेट से अपराधी सुभाष मुंडा के केबिन तक पहुंचे हैं,

उसी गेट के दोनों तरफ से पांच CCTV कैमरे लगे हैं. इसके बावजूद अभी तक अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है.

साथ ही एक पीछे की तरफ भी CCTV कैमरा लगा हुआ है यानि कि आधे दर्जन से भी अधिक CCTV कैमरे लगे हैं.

घटना को लेकर पुलिस 50 से अधिक लोगों से इस मामले में पूछताछ कर चुकी है. 10 लोग अभी भी पुलिस

के हिरासत में हैं  और जांच लगातार जारी है. अब देखना होगा कि हत्यारा कब तक पुलिस के गिरफ्त में आता है.

फिलहाल दलादली चौक पर दुकानदारों ने शनिवार को लगने वाले बाजार को भी बंद करने का निर्णय लिया है.

घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.

 

CISCE ISC Exam 2027: 12वीं में पास होने के लिए अब...

 CISCE ने ISC 12वीं परीक्षा 2027 के पासिंग नियमों में बदलाव किया है। अब अंग्रेजी के साथ पांच वैकल्पिक विषयों में भी पास होना...

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...