गया: आज रक्षा बंधन है और आज के दिन देश भर में बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। रक्षा बंधन के अवसर पर बहनों ने समाज और देश के लिए अच्छा करने वाले लोगों को भी राखी बांधी। इसी क्रम में गया में बहनों ने तीरंदाज भाइयो की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान तीरंदाजी के प्रशिक्षक जय प्रकाश ने बताया कि खेल के साथ संस्कार और संस्कृति भी सीखना आवश्यक है। खेल के साथ बच्चों में आपसी भाईचारा बढ़ता है। आज इन नन्हे तीरंदाजों की हौसलाफजाई के लिए बहनों ने उन्हें राखी बांधा और उनके आगे बढ़ने की दुआ मांगी।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Jehanabad में एक और हादसा, 1 का शव बरामद
गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट
Archer
Archer



















