Advertisment

हत्या के विरोध में घंटों सड़क जाम, जांच के लिए एसआईटी गठित

आरा: माले नेता गोपाल प्रसाद के पुत्र की हत्या के बाद माले समर्थकों में काफी आक्रोश है. गुरुवार की सुबह माले समर्थक रोड पर उतर गये और जाम कर दिया. सुबह होते ही काफी संख्या में माले समर्थक सदर अस्पताल में जमे हुए हैं. इसको देखते हुए नगर, नवादा थाना के अलावे पुलिस लाइन से अतिरिक्त जवानों को सदर अस्पताल में तैनात किया गया है.

सदर अस्पताल के गेट पर मारी गई थी गोली

बुधवार की शाम हथियारबंद अपराधियों ने सदर अस्पताल के मुख्य द्वार के समीप माले नेता गोपाल प्रसाद के पुत्र विजय कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद एसपी के बुलाने की मांग को लेकर परिजन पोस्टमार्टम नहीं होने दे रहे थे. एसपी के आश्वासन के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया.

जांच के लिए एसआईटी का गठन

एसपी ने बताया कि हत्या के हर पहलुओं की जांच की जा रही है. इस मामले को लेकर डीएसपी के नेतृत्व में 6 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है. एसआईटी घटनास्थल तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज को एकत्र कर अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है. इस मामले में अबतक 2 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. और अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द होगी.

रिपोर्ट- नेहा गुप्ता

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...

Dhanbad Domestic Dispute Murder Case: मुनीडीह में सनसनीखेज वारदात, युवक की...

Dhanbad Domestic Dispute Murder Case: धनबाद के मुनीडीह ओपी इलाके के गोपीनाथडीह बस्ती में घरेलू झगड़े के बाद एक युवक की संदिग्ध हालात में...