प्रकाशित: अपडेट: पढ़ने का समय: 1 मिनट
आराः शहर के टाउन थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल रोड में बुधवार की शाम हथियारबंद अपराधियों ने माले नेता गोपाल प्रसाद के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सरेआम हत्या की खबर से इलाके में सनसनी मच गई. अपराधियों ने उसे करीब से चार गोली मारी जिससे मौके पर ही मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये.
घटना के कारणों पता नहीं चल पाया है. टाउन थाना प्रभारी शंभू कुमार भगत घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि वह पेशे से एंबुलेंस का मालिक सह चालक था. सदर अस्पताल के समीप वह चाय की दुकान भी चलाता था. रिपोर्ट-नेहा गुप्ता
Highlights

















