Advertisement
Advertisement

Sitamarhi में रिश्ता हुआ तार तार, चाचा ने मासूम के साथ….

सीतामढ़ी: सीतामढ़ी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां चाचा ने रिश्ते की मर्यादा को तार तार कर दिया और मासूम भतीजी के साथ गलत काम किया। घटना बथनाहा थाना क्षेत्र की है जहां नशे में धुत एक चाचा ने अपनी ही तीन वर्षीय भतीजी के साथ हैवानियत की। घटना के बाद मासूम बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बिस्कुट देने के बहाने मासूम को बहला कर गाछी की तरफ ले गया और फिर उसके हैवानियत की। इतना ही जब मासूम चिल्लाने लगी तो आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से जख्मी कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और आरोपी की जम कर पिटाई कर दी।बाद में लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। फ़िलहाल अस्पताल में मासूम की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से ब्लेड बरामद किया है जबकि पुलिस को घटनास्थल पर खून के निशान भी मिले हैं। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को ग्रामीणों की मदद से गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   महाकुंभ 2025 में नागा साधु बनने वालों की धर्मध्वजा के नीचे होगी तपस्या

सीतामढ़ी से अमित कुमार की रिपोर्ट

Sitamarhi Sitamarhi Sitamarhi

Sitamarhi

Commercial Advertisment

JSSC-CGL पर बड़ा फैसला: हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द करने का सरकारी...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC-CGL नियुक्ति रद्द करने की राज्य सरकार की अधिसूचना निरस्त कर दी। फैसले से करीब 1932 से 2000 अभ्यर्थियों की नौकरी...

JPSC Exam Scam: 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में गड़बड़ी, बुद्धेश्वर भगत...

 झारखंड JPSC 14वीं सिविल सेवा परीक्षा घोटाले में CID ने दूसरी पूरक चार्जशीट दाखिल की। बुद्धेश्वर भगत समेत 10 आरोपियों पर गंभीर आरोप, अब...

Bihar Festival Special Bus Service: दिल्ली-हरियाणा से बिहार आने वालों के...

Bihar Festival Special Bus Service, पटना: छठ महापर्व और अन्य त्योहारों पर दूसरे राज्यों में रहने वाले बिहारवासियों को घर लौटने में सहूलियत देने...