Advertisment

रांची में 16 से 20 जून तक अच्छी बारिश के आसार, नालों पर लगेंगे स्लैब

रांची: राजधानीवासियों को आगामी सप्ताह में गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार, रविवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम केंद्र ने 16 जून से 20 जून के बीच रांची सहित झारखंड के कई इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। 17 से 20 जून के बीच कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हैं, जिसके मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में 18 जून तक दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश करने की संभावना है, और इस बार मानसून सामान्य से बेहतर रहने की उम्मीद है।

बारिश और मानसून के मद्देनजर रांची नगर निगम ने जलजमाव से निपटने की तैयारी तेज कर दी है। शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्रों की खुली नालियों को ढंकने के लिए स्लैब लगाए जा रहे हैं। मानसून पूर्व सफाई अभियान के दौरान क्षतिग्रस्त स्लैब बदले जाएंगे।

फिलहाल सेवा सदन पथ में निगम पार्क के पास और टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे की खुली बड़ी नालियों पर नए स्लैब लगाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। निगम की इंजीनियरिंग शाखा ने नालियों के पास स्लैब गिरा दिए हैं, और एक-दो दिनों में इन्हें लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

इस पहल से न केवल बारिश के पानी की निकासी में मदद मिलेगी, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। नगर निगम मानसून से पहले शहर में जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए हरसंभव कदम उठा रहा है।

Ramayana Trailer Review: भव्य विजुअल्स, दमदार रावण और शानदार VFX, क्या...

Ramayana Trailer Review: नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में। यश के रावण, रणबीर कपूर के श्रीराम, साई पल्लवी की...

Jharkhand JPSC Scam: CID ने सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR Copy,...

Jharkhand JPSC Scam: सीआईडी ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की जांच तेज कर दी है। सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कॉपी मांगी...

Jharkhand ED Raid: अवैध कोयला कारोबार पर सबसे बड़ी कार्रवाई, ₹160...

Jharkhand ED Raid: धनबाद में अवैध कोयला खनन और तस्करी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई। ₹160 करोड़ के म्यूचुअल फंड फ्रीज, ₹1.02 करोड़...