पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी, सर्द पछुआ हवा से बिहार के कई जिले झेल रहे भीषण ठंड की मार

भागलपुर : पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और सर्द पछुआ हवा से बिहार के कई जिले भीषण ठंड की मार झेल रहे हैं। भागलपुर की बात करें तो यहां तापमान ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। भागलपुर में बुधवार सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। तापमान यहां 4.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जिससे लोगों को शरीर में चुभन और गलन का एहसास हुआ है।

भागलपुर वर्तमान में दार्जलिंग और नैनीताल से भी ज्यादा ठंड क्षेत्र माना जा रहा है

आपको बता दें कि भागलपुर वर्तमान में दार्जलिंग और नैनीताल से भी ज्यादा ठंड क्षेत्र माना जा रहा है। तापमान में उतार चढ़ाव से लोगों की कठिनाइयां बढ़ी है। पटना मौसम विभाग ने कई दिनों तक कुहासे, जीरो विजिबिलिटी और दिन में हल्की धूप खिलने की संभावना जताई है। सड़कों पर 11 बजे तक कुहासे नजर आ रहे हैं। भागलपुर में आज तक स्कूलों में छुट्टियां है जो हालात और संभावनाएं बन रहे हैं ऐसे में जिला प्रशासन स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा सकते हैं।

Bhagalpur Thand 2 22Scope News

Bhagalpur Thand 3 22Scope News

Bhagalpur Thand 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : इन दिनों कड़ाके की ठंड व भीषण शीतलहर की चपेट में सिल्क सिटी भागलपुर

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...