रांचीः लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में नॉमिनेशन की शुरुआत हो गई है। हर दिन प्रत्याशी विभिन्न लोकसभा क्षेत्र से नॉमिनेशन फाइल कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें-गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत, आगे फिर…….
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि ने धुर्वा स्थित निर्वाचन आयोग कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि अब तक सिंहभूम लोकसभा सीट से 6 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है वहीं खूंटी में 4 लोहरदगा में 7 और पलामू में 4 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन फ़ाइल किया है।
अबतक 4 करोड़ 91 लाख रुपए कैश सीज हुए हैं
साथ ही उन्होंने ने बताया कि अभी तक लगभग 67 करोड़ 23 लाख रुपए का एक्सपेंडिचर जब्त किया गया है। वहीं 4 करोड़ 91 लाख रुपए कैश सीज किए गए हैं।
ये भी पढ़ें-अखिलेश यादव को बड़ा झटका, विधायक राकेश प्रताप सिंह समेत 11 नेताओं ने बीजेपी में मारी पलटी
उन्होंने ने कहा कि इलेक्शन की घोषणा के बाद शहरी क्षेत्र में वोटर आईडी कार्ड के लिए अधिक संख्या में एप्लीकेशन आ रहे हैं।


















