1 नवंबर से मतदाता सूची का चलेगा विशेष अभियान

रांची : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत निर्देश के आलोक में 1-1-20 को अर्हता तिथि मानते हुए मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनीक्षण कार्यक्रम 1 नवंबर से संचालित होगा. वहीं मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को पूरी तरीके से डिजिटल करने का लक्ष्य लिया गया है. विभाग की ओर से हैल्थी रॉल हैल्थी पोल थीम दी गई है.

घर बैठे भी कर सकते हैं कार्य

वहीं निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस अभियान के दौरान 1 नवंबर से 30 नवंबर तक नागरिकों से दावा और आपत्ति प्राप्त की जाएगी. वैसे नए मतदाता, जो एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूरे करेंगे या जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो चुकी है, वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकेंगे. साथ ही कोई वोटर मतदाता सूची या फोटो पहचान में संशोधन कराना चाहते हो तो इसे करा सकेंगे. निर्वाचन आयोग के द्वारा नागरिकों को एप के माध्यम से सुविधा देने की कोशिश किया जा रहा है. Voter helpline app को नागरिकों के लिए इस एप के माध्यम से किसी व्यक्ति द्वारा घर बैठे मतदाता सूची से संबंधित सभी कार्य कर सकते हैं.

वेरिफिकेशन कार्य में झारखंड 7वें स्थान पर

राज्य के मतदाता सूची से संबंधित कार्यों को ऑनलाइन कराए जाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा garuda app को बीएलओ द्वारा 99.98 प्रतिशत डाउनलोड कर लिया गया है. एप के माध्यम से बीएलओ चेक लिस्ट वेरिफिकेशन कार्य में पूरे भारतवर्ष में झारखंड 7वें स्थान में है. विभाग द्वारा स्वीप संदेश प्रत्येक माह विभागीय वेबसाइट www.ceo.jharkhand.gov.in पर जारी किया जा रहा है. जिसमें विभाग द्वारा पूरे माह में की गई गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध रहेगी. इसमें मतदाता सूची में संशोधन या नाम शामिल करने को लेकर मतदाताओं से संबंधित फॉर्म भरे जाएंगे. यह विशेष अभियान 20 नवंबर, 21 नवंबर, 27 नवंबर तथा 28 नवंबर को चलाया जाएगा. मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग द्वारा 20 दिसंबर तक आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा. इसके बाद अगले साल पांच जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा.

रिपोर्ट : करिश्मा सिन्हा

महिला सिपाही और महिला मतदाता के बीच झड़प, महिला सिपाही का फटा सिर

Jharkhand ABC Program: 49 शहरी निकायों में आवारा कुत्तों की नसबंदी...

 झारखंड के 49 शहरी निकायों में आवारा और सामुदायिक कुत्तों के लिए ABC कार्यक्रम लागू होगा। नसबंदी, एंटी रेबीज वैक्सीनेशन और GIS मैपिंग की...

Ration Card Update: झारखंड में 6.29 लाख अपात्र लाभुकों पर कार्रवाई,...

झारखंड में 6.29 लाख अपात्र राशन कार्डधारकों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। अब तक 1.63 लाख कार्ड रद्द किए जा चुके हैं। रांची...

Coal Scam: एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह ने ED से...

 धनबाद के कोयला कारोबारी एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह ने ED से पूछताछ के लिए 10 दिन की मोहलत मांगी है। भाई और...