बेगूसराय में रफ्तार का कहर, बुलेट सवार स्कूल से निकल रहे छात्र को कुचला, मौत

बेगूसराय : बेगूसराय में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर तेज रफ्तार बुलेट सवार स्कूल से निकल रहे एक छात्र को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना नीमा चांदपुर थाना क्षेत्र के परना स्कूल के गेट की है। बताया जाता है कि परना गांव निवासी रणवीर साह का पुत्र प्रशांत कुमार स्कूल से बाहर निकाला था तभी तेज रफ्तार बुलेट सवार ने उसे ठोकर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल घटना की सूचना नीमाचांद पुर थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया कर रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटना में शामिल बुलेट सवार को पकड़ लिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि स्कूल से निकलने के दौरान ही बुलेट सवार ने उसे ठोकर मार दी जिससे उसकी मौत हुई है।

यह भी पढ़े : गंगा नदी में डूबने से 5 युवकों की मौत, मुंडन कराने सिमरिया घाट पहुंचा था पूरा परिवार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय सिंह की रिपोर्ट

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...

Katihar Advocate Murder: दिनदहाड़े अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या,...

Katihar Advocate Murder: बिहार के कटिहार में सोमवार को दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात नगर...