सुबह-सुबह 2 ट्रकों के बीच भीषण टक्कर, केबिन में घंटों फंसे रहे ड्राइवर व खलासी

गयाजी : गयाजी में आज अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही एक ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण पीछे रहे ट्रक के ड्राइवर और खलासी दोनों केबिन में बुरी तरह से फंस गए। स्थानीय लोगों और क्रेन की मदद से दोनों को कड़ी मशक्कत करने के बाद बाहर निकला गया। दोनों की हालत बेहद चिंताजनक है और दोनों को मगध मेडिकल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घटना शेरघाटी थाना के गोपालपुर ओवर ब्रिज के पास हुई है।

आगे चल रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी, पीछे से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी

बताया जाता है कि आगे चल रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी जिसके कारण पीछे से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिस कारण पीछे रहे ट्रक का केबिन पूरी तरह से चिपक गया। टक्कर के बाद ड्राइवर और खलासी दोनों बुरी तरह से केबिन में ही फंस गए। स्थानीय लोगों के सूझबूझ के कारण दोनों लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। घटना के बाद जीटी रोड पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगी। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंच कर क्रेन की मदद से ट्रक को किनारे किया गया तब जाकर आवागमन शुरू हुआ।

यह भी पढ़े : तीर्थ यात्री से भरी बस 20 फीट खायी में गिरी, एक महिला की मौत, 25 जख्मी…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

BSL Circular Economy Initiative: वेस्ट टू वेल्थ मॉडल से बोकारो स्टील...

BSL Circular Economy Initiative: बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) ने संसाधनों के कुशल उपयोग, अपशिष्ट प्रबंधन और सतत विकास को बढ़ावा देने की दिशा में...

भवन निर्माण विभाग के अभियंता पर EOU का शिकंजा, पटना दिल्ली...

पटना : बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई लगातार जारी है। हर रोज किसी न किसी अधिकारियों पर निगरानी विभाग या ईओयू की टीम...

मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह की पुण्यतिथि पर...

जमुई : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बांका के पूर्व सांसद स्व. दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री...