पटना : दीदारगंज में धर्मशाला स्थित पेट्रोल पंप से सीएनजी गैस का रिसाव होने लगा. जिसके बाद पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया और भगदड़ मच गई. हालांकि घटना की सूचना स्थानीय दीदारगंज थाना और फायर यूनिट को दी गई. जिसके बाद 3 यूनिट गाड़ियां मौके पर पहुंची और सीएनजी इंजीनियर को भी बुला लिया गया, जहां पर इंजीनियर ने मोर्चा संभाला और लीकेज ठीक की गई. फिलहाल सीएनजी गैस लीक से ग्रामीणों में काफी गुस्से का माहौल है. उनका साफ तौर पर कहना है कि घनी आबादी के बीच में 2 पेट्रोल पंप है. उसको अभिलंब हटाया जाए क्योंकि बड़ी घटना कभी भी हो सकती है. बता दें कि बीते साल की बात है जहां पर ठीक इसी पेट्रोल पंप के 50 मीटर की दूरी पर भीषण आग लगी थी. जिसमें बिहार के कई जिलों से तीन दर्जन फायर यूनिट की गाड़ियां मंगाई गई थी और खुद अग्निशमन विभाग के D.G शोभा अहोतकर ने मोर्चा संभाला था. जिसके बाद आग पर काबू पाया गया था. ठीक उसी तरह की घटना हो सकती थी, लेकिन गनीमत यह रही की समय रहते लोगों ने और इंजीनियर्स ने मोर्चा को संभाल लिया.
रिपोर्ट : उमेश चौबे
पटना-भभुआ रोड इंटरसिटी एक्सप्रेस में एसी चेयरकार का कोच
Patna-नेपाली नगर में बुलडोजर चलने पर जगदानंद का तंज, यह रहा योगी का बुलडोजर

















