JAMSHEDPUR: कृषि टैक्स में दो प्रतिशत की वृद्धि किए जाने के विरोध में आज झारखंड में व्यापारियों ने राज्यव्यापी हड़ताल किया. इसी क्रम में जमशेदपुर में सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स ने आज उपायुक्त कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना दिया.
धरना के माध्यम से व्यापारियों ने राज्य सरकार से कृषि टैक्स में बढ़ोत्तरी को वापस लेने की मांग की है. उन्होंने सरकार द्वारा उनकी मांगों को नहीं मानने पर आंदोलन की चेतावनी दी है. उन्होंने इसे काला कानून कहते हुए इसे किसी भी कीमत पर लागू नहीं करने देने की बात कही है. हालांकि सभी व्यापारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. हड़ताल में आलू प्याज के थोक विक्रेता के साथ सब्जी के विक्रेता और राशन के विक्रेता भी हड़ताल पर हैं.

कृषि टैक्स के विरोध में जमशेदपुर में बंद रहा असरदार
इस बंदी का असर जमशेदपुर में देखने को मिला जहां बाजार व्यापारी संगठनों के आह्वान पर शहर के सभी खाद्यान प्रतिष्ठान बंद रहे. सुबह से ही व्यापारी संगठनों के लोग बाजार बंद करने निकले.कुछ व्यवसायियों ने स्वतः ही अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद रख बंदी का समर्थन किया. इतना ही नहीं इस बंदी को रेहारी दुकानदारों, ठेले और रेहरी वालों का भी समर्थन रहा. बंद समर्थकों ने साफ तौर पर सरकार से प्रमाण वापस लेने तक विरोध जारी रखने की बात कही.
निरसा में नये कृषि बिल का विरोध
झारखंड कृषि बिल के विरोध में निरसा क्षेत्र में चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा आहूत की गई बंदी का मिलाजुला असर देखने को मिला. क्षेत्र के आसपास जो भी दुकानें खुली दिखी उसको चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने बंद करवाया. निरसा चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव शिवकुमार अग्रवाल ने बताया कि झारखंड सरकार रोजमर्रा की वस्तुओं पर दो प्रतिशत की कृषि टैक्स लगाकर व्यवसायियों और आम उपभोक्ताओं को
महंगाई के जाल में फंसाने का काम कर रही है.
इसे जब तक झारखंड सरकार वापस नहीं लेगी तब तक दुकानों को अनिश्चितकाल तक के लिए बंद रखा जाएगा.
पाकुड़ में दिखा बंद का मिलाजुला असर
झारखंड सरकार द्वारा कच्चे मालों पर टैक्स की बढ़ोतरी किए जाने
के विरोध में पाकुड़ के सभी दुकानदारों ने अपने दुकानों को बंद रखा.
साथ ही फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स को समर्थन किया.
चैंबर ऑफ कॉमर्स के संजीव खत्री ने बताया कि झारखंड सरकार ने फल सब्जी,
चिकन मटन आदि में 1 प्रतिशत और दाल चावल मसाला तेल आटा में
2 प्रतिशत टैक्स बढ़ाया है, जिससे महंगाई और बढ़ेगी. महंगाई
बढ़ने से यहां के व्यवसाय के अलावे जनता को परेशानी होगी.
उन्होंने कहा कि झारखंड के अलावे आस-पास के कोई भी राज्य में टैक्स नहीं बढ़ाया है.
- आज का राशिफल 6 November 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
- Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा, 5000 बाइक और 1600 कारों की होगी बिक्री
- Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां… जानिए संजीत कुमार हत्याकांड से जुड़ा पूरा मामला
Highlights
















