छेड़खानी का विरोध करने पर पत्थरबाजी

धनबाद: बलियापुर थाना क्षेत्र के कर्माटांड़ में एक नाबालिग बच्ची के साथ छेड़खानी के विरोध करने पर जमकर पत्थरबाजी की गई। पत्थरबाजी की इस घटना में कर्माटांड़ के मुखिया और उप प्रमुख घायल है। दोनों का इलाज जिले के एसएन एमएमसीएच अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार एक नाबालिग बच्ची पास के ही एक राशन दुकान में सामान लेने गई थी। जिसके बाद दुकानदार ने बच्ची के साथ छेड़खानी की। बच्ची ने इसकी जानकारी लोगों को दी।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने विरोध किया जिससे आक्रोशित आरोपी दुकानदार ने कुछ लोगों के साथ विरोध कर रहे लोगों पर पत्थरबाजी कर दी। इस घटना में  सरपंच और मुखिया दोनों बुरी तरह घायल हो गए। दोनों का इलाज एसएनएमएमसीएस में चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक बच्ची दुकान में सामान खरीदने के लिए गई थी। इसी दौरान दुकानदार गलत नीयत से बच्ची को दुकान के अंदर ले जाने लगा। किसी तरह वह उसके चंगुल से भाग निकली। इधर सूचना मिलने के बाद पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदार समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  मौके पर पहुंचे एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि दुकानदार से किसी बात को लेकर विवाद के कारण यह घटना घटी है। फिलहाल 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है ।जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक टली, MMDR एक्ट और...

Jharkhand Cabinet Meeting, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार, 7 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक स्थगित कर...

Bokaro Crime Gold Jewellery Fraud: गरगा पुल पर पुलिस के नाम...

Bokaro Crime Gold Jewellery Fraud, बोकारो: चास थाना क्षेत्र के गरगा पुल के पास सिविल ड्रेस में पहुंचे दो अज्ञात युवकों पर खुद को...

Jamshedpur Encounter: सोनारी में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो...

Jamshedpur Encounter: सोनारी थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह घटना मरीन ड्राइव स्थित फागु बाबा श्मशान...