रांची में आंधी और बारिश ने किया तहस-नहस…….

रांचीः झारखंड में कल रात को हुई तेज बारिश ने सबकुछ तहस-नहस कर दिया। कल रात बारिश के साथ आई तेज आंधी ने राज्यभर में भारी तबाही मचाई है। कहीं पेड़ गिरे तो कहीं बिजली के तार। कहीं पानी भर गया तो कहीं किसी का आशियाना उजड़ गया।

आंधी 2 22Scope News

ये भी पढ़ें-पति ही निकला हत्यारा……

कल रात तेज आंधी ने कई घरों को भी नुकसान पहुंचाया है। तेज आंधी ने कई घरों के छते उड़ा दी। राजधानी रांची में भी कई घरों की छत उड़ गई जिसके कारण कई लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। रांची के कई इलाकों में दर्जनों पेड़ गिरने से भी कई जगहों पर आवागमन ठप रहा है वहीं कई इलाकों में घंटो बिजली गुल रही।

टेंट में दबकर कई लोग घायल

तेज आंधी ने डोरंडा में लगे ईद एक्सपो के टेंट उखाड़ दिये। इस दौरान वहां पर कई दुकानदारों टेंट में दबकर घायल हो गए हैं। बारिश के साथ हुए ओलावृष्टि ने भी किसानों को काफी नुकसान पहुंचाया है। राजधानी के ग्रामीण इलाकों में खेतों में लगी फसले ओलावृष्टि के कारण बर्बाद हो गई।

Cesto mart add 22Scope News

ये भी पढ़ें-बिजली ठीक करने गए कर्मियों को ही ग्रामीणों ने बना लिया बंधक, आगे जो हुआ…… 

तेज आंधी में मोराबादी, हीनू, डोरंडा सहित कई जगहों पर पेड़ गिरने के कारण वाहनो की आवाजाही रुक गई जिसके बाद देर रात तक प्रशासन को इसको हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

DD Bar हत्याकांड में बड़ा अपडेट! राजस्थान से गिरफ्तार हुए भाजपा...

DD Bar Murder Case Neeraj Singh Arrest: जमशेदपुर के हाई-प्रोफाइल DD बार मर्डर केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक,...

Jharkhand Industrial Policy 2026: निवेश बढ़ाने के लिए सरकार लाई नई...

Jharkhand Industrial Policy 2026: झारखंड सरकार ने राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के मकसद से 'औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति-2026'...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका में जहरीला खाना खाने से...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका ज़िले के मसालिया एजुकेशन ब्लॉक के तहत सपचाला पंचायत में ITI बिल्डिंग में स्थित दीनदयाल कौशल केंद्र में...