कहानी शेरघाटी अनुमंडल के जलसार टोला की,आहर की तलहटी में जीने को मजबूर दलित परिवार

Gaya–आजादी के 74वें वर्ष पर जब पूरे देश में धूमधाम से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. विकास के नगाड़े पीटे जा रहे हैं. लेकिन, इस सब से अलग सूबे बिहार के गया जिले के शेरघाटी अनुमंडल में एक गांव ऐसा भी है, जहां अब तक आजादी का अमृत नहीं पहुंचा. साधन सम्पन्न समूहों ने आजादी से निकला सारा अमृत गटक लिया, इन अभाग्यों के हिस्से छोड़ा सिर्फ बेचारगी और बेबसी.

 

Vilaage 22Scope Newsजी हां, हम बात कर रहे हैं  शेरघाटी प्रखंड के जलसार टोला स्थित आहर के तलहटी में बसे दलित परिवारों की. इन्दरा आवास से शुरु हुई यात्रा अब प्रधानमंत्री आवास योजना तक आ गई है, विकास का कथित कारवां बढ़ता ही गया, लेकिन इन अभाग्यों को नहीं मिला सिर छुपाने का ठौर. और यह तब हुआ जब कथित रुप से बिहार जंगल राज्य से निकल कर सुशासन के छाये में जी रहा है. लगातार 16 बरसों से सुशासन की बयार बह रही है. आज भी ये दलित परिवार झोपड़ी लगाकर रहने को मजबूर है. चाहे कड़ाके की ठंड हो या जेठ की दुपहरिया इनकी जिन्दगी इन झोपड़ी में ही कटती है.

vilaage 03 22Scope News

 

स्थानीय लोग बताते हैं कि आज तक किसी जनप्रतिनिधि या सरकारी कारिन्दे ने इनकी खोज खबर नहीं ली. पांचू मांझी,कालो देवी, रामबली मांझी, मंजू देवी बताते है कि  करीब 7- 8 वर्ष से इसी आहार की तलहटी में रहे हैं, किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलता. मेहनत मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं.

रिपोर्ट-आशीष कुमार 

 

Mallikarjun Kharge Patna Visit: श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पटना आए...

Mallikarjun Kharge Patna Visit: बिहार के पहले मुख्यमंत्री और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

Supaul Newlywed Woman Burned: सुपौल में दिल दहला देने वाली वारदात!...

Supaul Newlywed Woman Burned: बिहार के सुपौल जिले में एक नवविवाहिता की गंभीर रूप से झुलसने के बाद मौत हो गई। आरोप है कि...

Mann Ki Baat: बिहार के मखाना के Global Export पर PM...

मन की बात के 139वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया के मखाना के विदेशों में निर्यात का जिक्र किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...