बिहार में दिखा प्यार में हम दिल दे चुके सनम की कहानी

मामी को हुआ 10 साल छोटे भांजा से प्यार

पति ने कराई दोनों की शादी, कुछ घंटे बाद ही पुनः पति से की शादी

खगड़िया : बिहार में दिखा प्यार में- बिहार के खगड़िया से अजीबोगरीब मामला सामने आया है.

यहां मामी को 10 साल छोटे भांजा से प्यार हुआ.

जिसकी जानकारी उसके पति को मिला. उसके बाद पति ने दोनों की शादी करा दी,

लेकिन शादी के कुछ ही घंटे बाद पुनः पति से शादी कर ली.

बिहार में दिखा प्यार में: सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

मामला महेशखूंट थाना क्षेत्र के झिकटिया पंचायत का है. यहां एक मामी को अपने ही भांजे से ऐसे प्यार

हुआ कि दोनों लोक लाज को ताक पर रखकर एक दूसरे के हो गए. महिला के पति ने ही उसकी शादी अपने भांजे से करा दी. इस शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

shadi1 22Scope News

12 साल पहले डब्लू शर्मा और अनिता देवी की हुई थी शादी

झकटिया पंचायत के काजीचक गांव निवासी डब्लू शर्मा की शादी अनिता देवी के साथ करीब 12 साल पहले हुई थी.

12 साल बीत जाने के बाद भी दोनों को कोई संतान नहीं था. डब्लू शर्मा राजमिस्त्री का काम करता था और काम

के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहता था. इसी बीच करीब पांच साल पहले अनिता की मुलाकात

एक शादी समारोह के दौरान संतोष कुमार से हुई. चौथम थाना क्षेत्र के मलपा धुतौली निवासी संतोष

और अनिता करीब आए और दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया. इन सब के बीच

आज फिर अनिता देवी डब्लू शर्मा से दूसरी बार शादी रचा ली. यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फ़ैल गई है.

खबर फैलने से ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है.

जानिए मामा ने क्या कहा

मामा का कहना है कि मुझे पता नहीं था की मेरी पत्नी और भांजा एक दूसरे से प्यार करते हैं.

बारह साल पहले हम दोनों की शादी हुई थी.

जब मुझे पता चला कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं तो हमलोगों ने दोनों की शादी करवा दी.

बिहार में दिखा प्यार में: मामा ने गलत काम करते हुए पकड़ा

जानकारी के अनुसार महिला के पति का नाम डब्ल्यू शर्मा है. भांजे का नाम बिलखुल शर्मा बताया जाता है,

जो महज 20 साल का है. बिलखुल शर्मा चौथम थाना क्षेत्र के मलपा धुतौली का रहने वाला है.

शादी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि

कैसे भांजा अपने ही मामी की मांग में सिंदूर डाल रहा है. लोगों की भीड़ उस समय उपस्थित है.

ग्रामीणों ने बताया कि मामी और भांजे को एक बंद कमरे में गलत काम करते हुए पकड़ा गया था.

इसके बाद पति ने दोनों की शादी करवाने का फैसला ले लिया.

रिपोर्ट: अनिश कुमार

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...