Ranchi- आजादी के अमृत महोत्सव पर केंद्रीय भंडारण निगम की ओर से बिरसा चौक पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया.
जल, जंगल और जमीन को लेकर ब्रिटिश साम्राज्य को छ्क्के छुड़ाने वाले महानायक बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित इस नुक्कड़ नाटक में अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ बिरसा के संघर्ष और जद्दोजहद को दिखलाया गया है.

केंद्रीय भंडारण निगम की सीनियर असिस्टेंट मैनेजर टेक्निकल कहा कि केंद्रीय भंडारण निगम की ओर से संपूर्ण पोषण, स्वस्थ जीवन आदि विषयों पर कार्यक्रम किया जा रहा है.

















