बेगूसराय: बेगूसराय से एक बड़ी खबर आ रही है जहां हड़ताली एनएचएम कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के काफिला का घेराव किया। घेराव के बाद हंगामा बढ़ता देख केंद्रीय मंत्री अपनी गाड़ी छोड़ बाइक पर बैठ कर मौके से निकल लिए। दरअसल केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे तभी रास्ते में हड़ताल कर रहे एनएचएम कर्मियों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और घेराव कर हंगामा करने लगे।
एनएचएम कर्मी ने कचहरी चौके के समीप गिरिराज सिंह के काफिले को रुकवा कर बात करना चाह रहे थे लेकिन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बात करने के बजाय वहां से अपनी गाड़ी छोड़ बाइक से ही निकल लिए। मामले में हड़ताल कर रहे लोगों ने बताया कि हमलोग स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज से बात कर अपनी बात रखना चाह रहे थे लेकिन उन्होंने हमारी बातें सुनी ही नहीं। एनएचएम कर्मियों ने कहा कि हम उन्हें ज्ञापन देना चाहते थे लेकिन घेराव करते ही वे दूसरी गाड़ी से निकल गए।
बता दें की एनएचएम कर्मी फेस रेकग्नाइज्ड अटेंडेंस सिस्टम को बंद करने समेत कई अन्य मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Tejashwi के यात्रा पर मंत्री अशोक चौधरी ने कसा तंज, कहा…
NHM NHM
NHM
Highlights



















