छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के चौक थाना अंतर्गत दुनदी बाजार जीतू शाह लेने में छात्रा मानसी उर्फ चिंकी (21 साल) ने फांसी लगाकर की खुदकुशी कर ली है। परिजनों ने दूसरे रास्ता से जाकर देखा तो छात्रा फंदे से लटकते हुए दिखायी दी। इसके बाद परिजनों से इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। जानकारी के मुताबिक, पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Goal 7 22Scope News

जानकारी मिली है कि छात्रा मानसी सिपाही भर्ती परीक्षा की कर रही थी तैयारी

परिजन का कहना है कि हमलोग को किसी तरह की कोई जानकारी नहीं है। मेरी बच्ची क्यों फांसी लगायी है हमलोग को कुछ पता नहीं है। जानकारी मिल रही है कि छात्रा मानसी सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वजह क्या है अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद ही पता चल पाएगा की आखिर मामला क्या है। छात्रा पटना सिटी के शरीफगंज की रहने वाली है। फिलहाल यह लोग इस मोहल्ले में किराए के मकान में रहते हैं। पिताजी कारपेंटर मिस्त्री हैं।

यह भी पढ़े : 80 वर्षीय वृद्ध महिला की घरों पर दबंगों ने किया कब्जा, जान से मारने की दी धमकी…

उमेश चौबे की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 26 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 26 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Bihar Food Processing Industry: बिहार में रोजगार के कितने नए अवसर...

Bihar Food Processing Industry, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश की तस्वीर बदल रही है। राज्य में खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) उद्योग निवेशकों की पहली...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027: सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027, पटना: बिहार के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले जिन विद्यार्थियों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) अब तक...