Advertisment

नॉर्मलाइजेशन को लेकर छात्र आज BPSC ऑफिस का करेंगे घेराव, भारी पुलिस बल की तैनाती

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 13 दिसंबर को होनी है।‌ जिसको लेकर छात्रों ने बीपीएससी के ऊपर नॉर्मलाइजेशन का आरोप लगाया है।‌ आज बीपीएससी ऑफिस के बाहर छात्र जमकर हंगामा और धरना प्रदर्शन करने की बात कही है।‌ जिसको देखते हुए बीपीएससी ऑफिस के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

आपको बता दें कि बीपीएससी की 70वीं संयुक्त परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। जिसके बाद देश के अलग-अलग कोने के अभ्यर्थियों ने आंदोलन का ऐलान कर दिया। हालांकि बिहार लोक सेवा आयोग के सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने कहा कि 70वीं संयुक्त परीक्षा में ‘नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं होगा। इसको लेकर अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। आयोग को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि 13 दिसंबर को राज्य में 925 परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम होगा। चार लाख 80 हजार कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होंगे।

यह भी पढ़े : BPSC की 70वीं संयुक्त परीक्षा में नहीं लागू होगा नॉर्मलाइजेशन

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

Bihar Modern Flower Mandi: फूल कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार? CM...

Bihar Modern Flower Mandi: बिहार में फूलों की खेती और व्यापार से जुड़े किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए एक आधुनिक बाज़ार की मांग...

Hazaribagh Prince Khan Gang: हजारीबाग में प्रिंस खान गिरोह के 4...

Hazaribagh Prince Khan Gang: संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, ज़िला पुलिस ने प्रिंस खान गैंग से जुड़े चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार...

Har Ghar Tiranga: हर घर तिरंगा’ अभियान से रंगेगा बिहार, मंत्री...

 बिहार में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलेगा। मंत्री नीतीश मिश्रा ने नगर निकायों को तिरंगा रैली और जनभागीदारी बढ़ाने...