CM नीतीश पर फिर बरसे सुधाकर सिंह, कर दी बड़ी मांग

पटना : बिहार में कटिहार गोलीगांड पर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी लगातार नीतीश सरकार पर हमला कर रही है। इसी बीच पूर्व मंत्री व राजद विधायक सुधाकर सिंह एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर हो गए हैं। कटिहार गोलीकांड पर राजद ने सीएम नीतीश से बड़ी मांग कर दी है।

राजद विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि कटिहार गोलीकांड में सीएम हत्या का मुक़दमा दर्ज करें। इस तरह की घटना से सरकार की छवि ख़राब हो रही है। उन्होंने कहा कि बिजली की मांग करने वालों को गोली मिल रही है। आम लोगों पर गोली चलाना सही नहीं है।

आपको बता दें कि बिजली को लेकर बवाल के दौरान पुलिस फायरिंग में दो लोगों की मौत और एक घायल होने के बाद जिले की राजनीति में तनाव का माहौल है। एक तरफ विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है, वहीं सत्तापक्ष इस मामले पर राजनीति नहीं करने की सलाह देते हुए घटना के कारणों को मजबूती से रख रहे है।

‘मेरे भाई के सिर में गोली मारी गई – मृतक के भाई

कटिहार में बिजली को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस फायरिंग में सोनू नाम के शख्स की मौत हुई है। सोनू के भाई ने पुलिस से सवाल पूछा है कि क्या आंतकवादी को भी ऐसे पुलिस गोली मारती है। मेरे भाई के सिर में सटाकर गोली मारी गई।

https://22scope.com/people-of-bjp-raise-their-voice-then-lathi-is-showered-shahnawaz-hussain/

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...