मुजफ्फरपुर के इस पंचायत को देशभर में मिला तीसरा स्थान, मुखिया सुमन नाथ ठाकुर को राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा सम्मान, क्षेत्र में जश्न का माहौल

मुजफ्फरपुर. देशभर के पंचायत मानकों में मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड का जजुआर मध्य पंचायत को तीसरा स्थान मिला है। इसके लिए पंचायत के मुखिया सुमन नाथ ठाकुर को बेहतर कार्य को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्हें सम्मान के तौर पर 25 लाख की राशि भी दी जाएगी। इसके लिए दिल्ली के विज्ञान भवन में 11 दिसंबर को कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।

वहीं पंचायत की इस उपलब्धि पर पूरे पंचायत में हर्ष का माहौल है। पंचायत वासियों द्वारा मुखिया को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की जा रही है। बता दें कि, जजुआर पंचायत सरकार की सभी योजनाओं में उम्दा प्रदर्शन कर रहा है। सरकार की सभी योजनाओं को बेहतरीन तरीके से क्रियांवित किया जा रहा है। बेहतर कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा पंचायत के मुखिया सुमन नाथ ठाकुर को कई बार सम्मानित किया जा चुका है।

वहीं, पंचायत के मुखिया सुमन नाथ ठाकुर ने बताया कि स्वस्थ गांव को लेकर देश में मुजफ्फरपुर का कटरा प्रखंड का जजुआर मध्य पंचायत का तीसरा स्थान आया है। 11 दिसंबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में कार्यक्रम का आयोजन होना है। राष्ट्रपति के द्वारा सम्मानित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इसका श्रेय सबसे पहले हम अपने समस्त ग्रामीणों को देंगे। आज उन्हीं की देन है कि सभी योजनाओं को धरातल पर लेकर आ रहे हैं। आगे भी बेहतर कार्य करेंगे, जिससे देश में हमारे पंचायत का नाम रौशन होगा।

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...