गर्मी के मिजाज का सितम यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक

डिजिटल डेस्क : गर्मी के मिजाज का सितम यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक। गर्मी के मिजाज का चालू मौसम में गजब सितम देखने को मिल रहा है। गर्मी के मिजाज का यह सितम किसी एक प्रदेश विशेष तक सीमित नहीं बल्कि उत्तर भारत का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आता दिख रहा है।

गर्मी के मिजाज के इसी सितम के चपेट में यूपी-बिहार के कई शहरों से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक आ गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली  में तीन दिन से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिसकी वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मैदानी क्षेत्र के ज्यादातर राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इसकी वजह से जहां अबतक लोग सिर्फ पंखे से काम चला रहे थे वहीं अब एसी और कूलर का इस्तेमाल करने लगे हैं। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों गर्मी और बढ़ सकती है।

यूपी में पारा 42 डिग्री तक पहुंचा…

उत्तर प्रदेश में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। इस समय दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी होने लगी है। उत्तर प्रदेश में भी गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। IMD की मानें तो आने वाले दिनों गर्मी और बढ़ सकती है।

यूपी में आज शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान यूपी के दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। फिलहाल यूपी में मौसमी मिजाज का आलम यह है कि लगातार दूसरे दिन प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा।

वहीं, सुल्तानपुर और फुर्सतगंज का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। IMD ने प्रयागराज (पूर्वी उत्तर प्रदेश) और झांसी व हमीरपुर (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) को ‘हीट डे’ घोषित किया है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर जारी ताजा मौसम संबंधी आंकड़े पर नजर डालें तो मिलता है कि बीते गुरुवार को प्रयागराज और कानपुर देहात में अधिकतम तापमान 42℃ तक पहुंच गया है। तेज सतही हवा चलने और तापमान बढ़ने से दिन में प्रदेश के कुछ जिलों में लू जैसी स्थिति बनी रही।

प्रयागराज सबसे गर्म रहा। हमीरपुर और सुल्तानपुर भी तपे। तेज धूप और उमस से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी क्रम में बीते गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला गया।

प्रयागराज में सबसे ज्यादा 42 डिग्री, जबकि हमीरपुर में 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा रहा।

सितम ढा रही गर्मी को दर्शाती AI जेनरेटेड तस्वीर
सितम ढा रही गर्मी को दर्शाती AI जेनरेटेड तस्वीर

बिहार के कई जिलों में हॉट डे का है पूर्वानुमान

मौसम मिजाज में तपिश के सितम का आलम केवल दिल्ली और यूपी तक ही सीमित नहीं है।भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, यूपी से सटे बिहार के जिलों में इसका असर खूब देखने को मिल रहा है।

बिहार में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने के बाद से लगातार तापमान में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। बिहार में भी गर्मी ने लोगों के लिए मुसीबत पैदा करना शुरू कर दिया है। IMD द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो से तीन दिनों के दौरान बिहार के कई जिलों में हॉट डे रहने की संभावना है।

साथ ही तापमान में अभी और बढ़ोतरी होने की संभावना है बीते गुरुवार को बक्सर का तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं आने वाले 2-3 दिनों में प्रदेश का तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

उत्तर पूर्वी भागों को छोड़ कर शेष जिलों में 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से सतही हवा चलेगी। बिहार में बीते 24 घंटों के दौरान प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

पटना के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री, भोजपुर में 2.4 डिग्री, सासाराम में 2.3 डिग्री, बक्सर में दो डिग्री , औरंगाबाद में 3.6 डिग्री, बेगूसराय में 2.5 डिग्री वृद्धि दर्ज की गई। इसी तरह गया में 2.3 डिग्री, दरभंगा में तीन डिग्री, जमुई में 3.5 डिग्री, मुजफ्फरपुर में तीन डिग्री, मोतिहारी में दो डिग्री, गोपालगंज में 2.4 डिग्री, भोजपुर में 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

IMD के अनुसार, दो से तीन दिनों के दौरान बिहार का तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बिहार में पछुआ के कारण मौसम शुष्क बने होने के साथ प्रदेश का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है।

फिलहाल, बिहार में उत्तर पूर्वी भागों को छोड़ पटना समेत शेष जिलों में सतही हवा की गति 30 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है।

सितम ढा रही गर्मी को दर्शाती AI जेनरेटेड तस्वीर
सितम ढा रही गर्मी को दर्शाती AI जेनरेटेड तस्वीर

शेष भारत में मौसमी मिजाज का हाल एकनजर में…

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को भी दिन भर आसमान साफ रहेगा। तेज धूप खिली रहेगी। 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी।

बीच बीच में यह गति 35 किमी प्रति घंटे तक भी हो सकती है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 18 डिग्री तक रह सकता है। हवा की रफ्तार बढ़ने पर अगले तीन चार दिन तापमान में थोड़ी कमी बनी रह सकती है।

दूसरी ओर, पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर में मौसम में बदलाव आया है। ऊपरी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो रही है जबकि निचले इलाकों में बारिश की संभावना है। विभाग के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश में 28 और 29 मार्च को भारी बारिश/बर्फबारी की संभावना है।

सितम ढा रही गर्मी को दर्शाती AI जेनरेटेड तस्वीर
सितम ढा रही गर्मी को दर्शाती AI जेनरेटेड तस्वीर

इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तटीय आंध्र प्रदेश में 27-29 मार्च के दौरान गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं ओडिशा में 29-31 मार्च के दौरान भीतरी हिस्सों में लू चलने की आशंका है।

इसी क्रम में बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ से बीच पड़ने वाले झारखंड में गर्मी का असर बढ़ गया है। झारखंड का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

झारखंड की राजधानी रांची स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक, राज्य के आसपास किसी भी तरह का कोई भी सिनॉप्टिक फीचर और कोई साइक्लोनिक सरकुलेशन का असर नहीं देखा जा रहा है। ऐसे में बारिश की भी कोई संभावना नहीं है। इसकी वजह से अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

Video thumbnail
सिरमटोली फ्लाईओवर के रैंप को लेकर फिर बवाल, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव हुई भावुक | Ranchi LIVE
02:51:01
Video thumbnail
CM आवास पर NDA की बैठक, गृह मंत्री अमित शाह हुए शामिल- LIVE
43:10
Video thumbnail
पुलिस छावनी में क्यों तब्दील हुआ सिरमटोली फ्लाईओवर, देखिए ग्राउन्ड ज़ीरो से न्यूज 22स्कोप पर -LIVE
01:21:44
Video thumbnail
सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद : जानिए पुलिस छावनी में क्यों तब्दील हुआ सिरमटोली देखिए - LIVE
40:51
Video thumbnail
पटना के बापू सभागार में सहकारिता कार्यक्रम, लोगों को संबोधित कर रहे गृह मंत्री - LIVE
36:16
Video thumbnail
रात 10 बजे की बड़ी ख़बरें l Jharkhand Top News | | Hemant Soren | 22Scope | (30-03-2025)
05:46
Video thumbnail
धनबाद में खुला मालाबार गोल्ड एवं डायमंड्स शोरूम, Irfan Ansari ने कहा धनबाद को मेडिकल हब बनाया जाएगा
05:36
Video thumbnail
मुख्तार के शूटर के एनकाउन्टर पर बोले नेता अर्जुन मुंडा, राजनीतिक दल का प्राप्त था संरक्षण
04:09
Video thumbnail
सिरमटोली Flyover के समक्ष आदिवासी समाज अभी भी दे रहे धरना...बड़े आंदोलन के मूड में आदिवासी समाज....
13:16
Video thumbnail
राजधानी Ranchi के बीचों बीच अपने चार बच्चों के साथ बेबसी की जिंदगी जी रही सोनी तिर्की! Jharkhand
08:45