‘अरविंद केजरीवाल को जेल में मारना चाहते हैं’, सुनीता केजरीवाल का मोदी सरकार पर बड़ा आरोप

रांची. आज राजधानी रांची में इंडिया गठबंधन की उलगुलान न्याय महारैली हुई। इसमें इंडिया गठबंधन के दल के शीर्ष नेता शामिल हुए। इसमें आम आदमी पार्टी की ओर से संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हुए। इस दौरान रैली में सुनीता केजरीवाल ने जमकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जेल में अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश चल रही है।

‘अरविंद केजरीवाल को मारना चाहते हैं’

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि आपके प्रिय मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया है। वो डायबिटीज के मरीज हैं। लगातार इंसुलिन लेते हैं, लेकिन जेल में इंसुलिन नहीं लेने दी जा रही है। उनके खाने पर कैमरे से निगरानी की जा रही है। ये (BJP) उन्हें मारना चाहते हैं।

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी का शादी से पहले मुझसे एक ही सवाल था कि ‘उन्हें देश और समाज की सेवा करनी है, मुझे कोई दिक्कत त तो नहीं होगी’। 2006 में देशसेवा के लिए IRS की नौकरी छोड़ दी, 2011 में देश के लिए आंदोलन किया। 13-14 दिन तक शुगर के मरीज़ होते हुए भी कई बार अनशन किया। वो 50 Unit इन्सुलिन लेते हैं, आज उन्हें जेल में इन्सुलिन नहीं लेने दी जा रही है।

वाइल्ड वादी 7 22Scope News

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...