Red Fort में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होगा सुपौल का निकेत, साथ में…

सुपौल: सुपौल के त्रिवेणीगंज प्रखंड के बभनगामा गांव के निकेत के घर में अचानक खुशियों की बाढ़ आ गई और लोग ख़ुशी से फुले नहीं समा रहे थे। दरअसल निकेत को स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण आया है। निकेत ने कहा कि आज तक वह घर में बैठ कर टीवी पर स्वतंत्रता दिवस समारोह देखते आए हैं लेकिन इस बार वहाँ बैठ कर देखने का मौका मिला है।

निकेत ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवकों और कार्यक्रम पदाधिकारी को कार्यक्रम में शामिल होने का बुलावा आया है। इस में सुपौल के के एएलवाई कॉलेज के दो छात्रों को भी चयनित किया गया है जिसमें एक निकेत हैं और दूसरी हैं आकांक्षा कुमारी। निकेत ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के दौरान अमृत वाटिका के निर्माण और वृहद् पैमाने पर पौधा रोपण किया गया। इसी अभियान के चयनित प्रतिभागियों को स्वतंत्रता दिवस में शामिल होने का निमंत्रण आया है।

मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में बिहार से एक दलनायक के अलावे 8 राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक शामिल होंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  जब MLA आवास का ये हाल है तो…., तेजप्रताप ने फोटो शेयर कर लिखा…

सुपौल से अजय सिंह की रिपोर्ट

Red Fort Red Fort

Red Fort

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ranchi Power Cut: रांची में रविवार को बिजली कटौती, चुटिया से...

Ranchi Power Cut: राजधानी रांची के कई इलाकों में रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से आरडीएसएस योजना के तहत...

Jharkhand Police Medal: झारखंड के 43 पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान, जानिए...

Jharkhand Police Medal, रांची: झारखंड पुलिस के 43 अधिकारियों और जवानों को उनके उत्कृष्ट कार्य, अदम्य साहस और सराहनीय सेवाओं के लिए पदक से...

Hemant Soren Government: झारखंड में अपराध, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर भाजपा...

Hemant Soren Government, रांची: झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के मौजूदा कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर भारतीय...