अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला सुरक्षित

दिल्ली. खबर राजधानी दिल्ली से है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। शीर्ष कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया है। बताया जा रहा है कि समय की कमी के कारण कोर्ट ने इस मामले पर कोई आदेश नहीं दिया। अब इस मामले में शीर्ष कोर्ट में 9 मई को सुनवाई हो सकती है।

अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार

बता दें कि, शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को रात में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद 22 मार्च को ईडी ने उन्हें दिल्ली के रउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया था। यहां ईडी ने सीएम केजरीवाल से पूछताछ के लिए कोर्ट से 10 दिनों की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने छह दिनों की ही रिमांड दी थी। रिमांड अवधी पूरी होने के बाद उन्हें न्यायिक हारिसत में जेल भेज दिया गया है।

वहीं एक और मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कल ही उनके खिलाफ दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एनआईए जांच की सिफारिश कर दी है। इसको लेकर दिल्ली के एलजी ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है। इसमें सीएम केजरीवाल पर आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ से फंड लेने का आरोप लगाया गया है।

Cesto mart add 5 22Scope News

Jharkhand High Court Meat Sale Rules: क्या झारखंड में खुलेआम मटन-चिकन...

Jharkhand High Court Meat Sale Rules: राज्य में कटे हुए बकरों और मुर्गियों की खुलेआम बिक्री के मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए, झारखंड...

Jharkhand Film and Television Institute: झारखंड में पहली बार मिलेगा फिल्म...

Jharkhand Film and Television Institute: झारखंड में फिल्म, टेलीविज़न और मीडिया शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक अहम पहल की गई है। राज्य...

Chutupalu Ghat Black Spot Improvement: झारखंड के सबसे खतरनाक ब्लैक स्पॉट...

Chutupalu Ghat Black Spot Improvement: नेशनल हाईवे-20 (पहले NH-33) पर स्थित चुटुपालु और चरही घाटियों में सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए एक नई...