एडवांस फीचर्स के साथ Suzuki ने GSX-8R EVO को किया लॉन्च, स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में मचाएगी धमाल

Desk. Suzuki ने अपनी मिडलवेट स्पोर्ट्स बाइक लाइनअप को और मजबूत करते हुए यूरोप में अपनी लोकप्रिय GSX-8R का नया और ज्यादा ट्रैक-फोकस्ड GSX-8R EVO वर्जन लॉन्च किया है। यह बाइक खास तौर पर उन राइडर्स के लिए बनाई गई है जो स्पीड, परफॉर्मेंस और रेसिंग फील को एक साथ अनुभव करना चाहते हैं।

GSX-8R EVO का डिजाइन

Suzuki GSX-8R EVO का डिजाइन पहले से कहीं ज्यादा स्पोर्टी और एग्रेसिव है। इसमें फैक्ट्री-फिटेड Akrapovic एग्जॉस्ट सिस्टम दिया गया है, जो बाइक की साउंड और अपील दोनों को बेहतर बनाता है। इसका रियर सेक्शन अब और क्लीन और रेस-रेडी दिखता है क्योंकि इसमें कलर-मैच्ड सिंगल सीट काउल दिया गया है, जिससे पिलियन सीट हट जाती है। इसके अलावा, कस्टम टैंक पैड बाइक को एक रेसिंग टच देता है। कुल मिलाकर EVO का लुक इसे स्टैंडर्ड GSX-8R से अलग पहचान देता है।

इंजन और परफॉर्मेंस

GSX-8R EVO में वही 776cc पैरलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड DOHC इंजन दिया गया है, जो 82 bhp की पावर और 78 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स और बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर से जुड़ा है, जिससे गियर शिफ्टिंग बेहद स्मूद और फास्ट होती है। बाइक के फ्रेम में स्टील कंस्ट्रक्शन बरकरार रखा गया है, लेकिन इसमें अब Showa की फुली-एडजस्टेबल फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनोशॉक दिए गए हैं, जिससे सस्पेंशन ट्रैक राइडिंग के लिए ज्यादा सटीक और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड हो गया है।

फीचर्स और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम

Suzuki Intelligent Ride System (SIRS) के साथ EVO वर्जन को और भी एडवांस बनाया गया है। इसमें शामिल थ्री-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल थ्री सिलेक्टेबल इंजन मोड्स शामिल हैं। सभी कंट्रोल्स को राइडर 5-इंच TFT डिस्प्ले के जरिए एक्सेस कर सकता है। ब्रेकिंग के लिए बाइक में Nissin कैलिपर्स, डुअल फ्रंट डिस्क्स और डुअल-चैनल ABS दिया गया है, जिससे हाई-स्पीड राइड के दौरान भी स्थिरता बनी रहती है।

भारत में लॉन्च की संभावना

फिलहाल Suzuki GSX-8R EVO को केवल यूरोपियन मार्केट में लॉन्च किया गया है। भारत में इसके लॉन्च की संभावना फिलहाल कम है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
    📢 Follow 22Scope Channel