Advertisment

जमीन विवाद में शिक्षक दंपती पर 10 से 15 लोगों ने कर दिया हमला

औरंगाबाद : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देव मोड़ के समीप जमीनी विवाद में बाइक सवार शिक्षक दंपति पर 10 से 15 की संख्या में रहे लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घायल शिक्षक की पहचान शहर के पिपरडीह निवासी विजय कुमार सिंह उर्फ विजय गोप तथा उनकी पत्नी ऊषा देवी के रूप में की गई है।

दोनों दंपती शिक्षक हैं, विद्यालय से छुट्टी होने के बाद जा रहे थे घर

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल शिक्षक के भाई सुनील कुमार एवं घायल शिक्षक विजय गोप ने बताया कि वे और उनकी पत्नी मदनपुर के मनिका गांव स्थित गणेश नगर उच्च विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं सहायक शिक्षक है। विद्यालय से छुट्टी होने के बाद वे दोनों घर की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान पूर्व से चली आ रही जमीनी विवाद को लेकर उनके गोतिया ने 10 से 15 लोगों के साथ देव मोड़ के समीप लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान पिटाई कर रहे लोगों के द्वारा इनका मोबाइल फोन, सोने का चेन एवं पांच अंगूठी छीन ली गई। स्थानीय लोगों के दौड़ने पर सभी फरार हो गए। फिलहाल घटना की सूचना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

यह भी पढ़े : डोली से पहले उठ गई अर्थी, दूल्हा की मौत…

यह भी देखें :

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...

Jamtara Cashew Processing Unit: क्या जामताड़ा बनेगा झारखंड का ‘काजू हब’?...

Jamtara Cashew Processing Unit: जामताड़ा ज़िला प्रशासन ने काजू उत्पादन और उससे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अपनी कोशिशें तेज़ कर दी...

Gumla Bus Accident: गुमला में भीषण टक्कर के बाद घंटों केबिन...

Gumla Bus Accident: शनिवार को गुमला ज़िले के पालकोट पुलिस स्टेशन इलाके में सड़क का एक बड़ा हादसा हुआ। दातली डैम के पास एक...