तेजप्रताप यादव बनेंगे बिहार का CM, कहा कुछ ऐसा कि…

पटना: आज राजधानी पटना में राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की जा रही है। बैठक में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत लगभग सभी दिग्गज नेता शामिल हैं। इधर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से ठीक पहले लालू यादव के बड़े पुत्र और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर राजनीतिक जगत में हलचल मचा दी है।

तेज प्रताप यादव ने एक्स पर एक रील पोस्ट किया है जिसमें दिखाई दे रहा है कि वे एक सोफे पर बैठे हैं और बैकग्राउंड में आवाज आ रही है कि ‘सरकार गिराने जा रहे हैं हम बहुत जल्दी। सीएम साहब तो गए समझिये, अगले सीएम आपके सामने बैठे हैं।’ तेज प्रताप यादव के इस पोस्ट के बाद अब राजद के विरोधी नेताओं ने वीडियो को आड़े हाथों लिया है। तेज प्रताप यादव के इस पोस्ट को भाजपा ने आड़े हाथों लिया है।

भाजपा के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि लालू जी अपने बड़े बेटे को शुरू से अंडरएस्टीमेट कर चल रहे हैं। बड़ा पुत्र ही पिता का असली उत्तराधिकारी माना जाता है लेकिन लालू जी ने उसे किनारे कर दिया और अपने छोटे पुत्र को राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित करने की तैयारी में हैं। ये सब इतना आसान नहीं होगा। लालू परिवार में बड़ा संग्राम होने जा रहा है।

अब तेज प्रताप का स्वाभिमान जग गया है, वे अब अपने हक़ को लेकर जागरूक हो गये हैं और यही वजह है कि वे अपने आप को अगला सीएम बता रहे हैं। हालांकि यह उनका बड़बोलापन है क्योंकि अभी बिहार में सीएम पद के लिए कोई वेकेंसी नहीं है लेकिन यह तय है कि लालू परिवार में राजनीतिक विरासत हासिल करने के लिए दंगल होना है जिसका अखाड़ा अब तैयार हो चुका है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक स्थल पर पहुंचे राहुल गांधी, तेजस्वी ने किया स्वागत

CM CM CM CM

CM

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ranchi Constitution Protection March 2026: रांची के संविधान रक्षा मार्च में...

Ranchi Constitution Protection March 2026: संविधान दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य स्तरीय ‘संविधान...

Pakur Constitution Day Celebration: शिक्षा, समानता और अभिव्यक्ति के अधिकार पर...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पाकुड़ स्थित एंडेवर एकेडमी के बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में...

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि