‘तेजस्वी को बिहार का विकास पसंद नहीं, इसलिए बोल रहे हैं अनाप-शनाप’

226
'तेजस्वी को बिहार का विकास पसंद नहीं, इसलिए बोल रहे हैं अनाप-शनाप'
Advertisment

पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री आवास से गड़बड़ियों के आरोपों पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कड़ा पलटवार किया है। उमेश कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव को बिहार का विकास पसंद नहीं है, इसलिए वह अनाप-शनाप बयानबाजी करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की तरक्की तेजस्वी जी को रास नहीं आ रही है। उनके माता-पिता के शासनकाल में जो हुआ, वह फिर से बिहार में लाना चाहते हैं और लालटेन युग की वापसी चाहते हैं।

Advertisment

उमेश कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि हमारी सरकार और हमारे नेता दिन-रात बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं। अगर कोई शराब माफिया है, तो तेजस्वी यादव बताएं। हमारे नेता सशक्त हैं और किसी भी मामले पर तुरंत एक्शन लिया जाता है। हम अपराध और भ्रष्टाचार पर कोई समझौता नहीं करते।

यह भी देखें :

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी द्वारा शराबबंदी की समीक्षा की मांग पर उमेश कुशवाहा ने कहा कि हमारी सरकार शराबबंदी के मुद्दे पर दृढ़ है। अपराध का स्तर कम हुआ है और सभी जानते हैं कि शराब पीने से घर-परिवार की क्या हालत होती थी। तेजस्वी यादव के लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कुशवाहा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले भी तेजस्वी यादव ने खूब दौरे किए थे, लेकिन अंत में वह चार सीटों पर सिमट कर रह गए। लोगों को भड़काने से कुछ नहीं होगा। जनता ने उनको सिखा दिया है।

यह भी पढ़े : विशेष राज्य के दर्जे पर उमेश कुशवाहा ने कहा- बजट सत्र में जो सरकार लाएगी, उसे हमलोग देखेंगे

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Advertisement