Nitish Kumar की वजह से तेजस्वी को मिल गया मौका, ललन सिंह ने कहा अब ‘बटेर के हाथ में नहीं जाने देंगे बिहार’

नालंदा: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू सभी जिलों में कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित कर रही है। कार्यकर्ता सम्मलेन में पार्टी के वरीय नेता शामिल हो कर कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। इसी कड़ी में नालंदा में आयोजित कार्यकर्ता समेलन में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पहुंचे। कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित करते हुए ललन सिंह ने कहा कि याद कर लीजिए 2005 से पहले बिहार की दशा अपहरण उद्योग समेत गुंडों का राज स्थापित था।

आज नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के कार्य और गरीबों के उत्थान के लिए किये जा रहे कम का डंका देश भर में बज रहा है। ललन सिंह विपक्ष पर हमलावर रहते हुए तेजस्वी यादव को भी आरे हाथों लिया और कहा कि तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि हमारी सरकार बनेगी तो महिलाओं के लिए पेंशन समेत कई तरह की योजनाएं लायेंगे तो हम उनसे कहना चाहते हैं कि गांव जमात में एक कहावत है ‘छिका डाल कर लोग दही जमाते हैं और उसके नीचे बिल्ली खड़ी बिल्ली सोचती है कि दही गिरा और हम चट करेंगे।’

लेकिन बिहार में ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। नीतीश जी के कारण उन्हें एक दो बार मौका मिल गया था लेकिन अब बटेर के हाथ में बिहार को नहीं जाने देंगे। लालू जी के राज में मुख्यमंत्री आवास से मोटी रकम लेकर अपहरण का कारोबार और ट्रांसफर पोस्टिंग का कम होता था। यह लोग जो मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं हम उन सपनों को पूरा नहीं होने देंगे बल्कि उन सपनों को गंगा में समाहित कर देंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Special Camp में लोगों को दी गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

Nitish Kumar Nitish Kumar Nitish Kumar

Nitish Kumar

Saffrn

Trending News

बिहार में राजस्व वसूली का रिकॉर्ड, 8403 करोड़ पार, डिजिटाइजेशन व...

पटना : बिहार सरकार में मध निषेध, उत्पाद और निबंधन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का रिपोर्ट कार्ड पेश किया है। जहां सरकार ने...

तिलक समारोह से लौटते वक्त हादसा, 3 की मौत, जिंदगी से...

छपरा : छपरा जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। रविवार की देर रात सैदपुर गांव के...

पटना में बुलडोजर एक्शन जारी, नगर निगम ने कई इमारतों को...

पटना : बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पदभार संभालते ही पटना में बुलडोजर एक्शन तेज हो गया है। अवैध निर्माण और सरकारी...

पनवारी गांव में शोपीस बना कुड़ा अपशिष्ट केंद्र, स्वच्छ भारत मिशन...

तरारी (भोजपुर) : भोजपुर जिले के तरारी पनवारी ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाखों रुपए की लागत से निर्मित कूड़ा प्रबंधन...

रक्सौल सीमा पर गायब हो रहे पिलर, भारत-नेपाल अधिकारियों की बैठक...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़ा एक अहम मामला सामने आया है। भलुआहा सीमा क्षेत्र में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img