Tejashwi हैं बिहार के लिए आशा का केंद्र, राजद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा ‘जनता को लड़ाने वाले को नहीं मिलेगी कुर्सी’

पटना: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav का आज जन्मदिन है। उनका जन्मदिन राजद के प्रदेश कार्यालय में भी केक काट कर मनाया गया। इस दौरान राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव केवल अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के ही नहीं बिहार की जनता के आशा के केंद्र हैं। ऐसे नौजवान नेतृत्व को एक लंबी उम्र की कामना पूरा बिहार और हमलोग कर रहे हैं।

तेजस्वी अब एक ऐसे व्यक्तित्व बन गये हैं कि वे बिहार की जनता के प्रतीक हैं। उन्होंने जितनी भी घोषणाएं की है, उस पर कार्रवाई करने का कार्रवाई केवल तेजस्वी ने किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आने के सवाल पर जगदानंद सिंह ने कहा कि कौन आ रहा है कौन जा रहा है बिहार उसकी फ़िक्र नहीं करता है। बिहार के आशा का केंद्र तेजस्वी बन चुके हैं और सबकी नजर भी उनके ऊपर है। वे पूरी पार्टी को एक सूत्र में बांध कर चल रहे हैं। ‘बंटोंगे तो कटोगे’ जिसे समझने नहीं आता है।

सरकार मां पिता के समान होता है लेकिन ऐसे लोग भारत की आबादी को बांट कर भारत को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। यह महात्मा बुद्ध की धरती, लोहिया का समाजवाद, जननायक कर्पूरी ठाकुर के लिए परिश्रम और मेहनत करने वाला और कष्ट सहने वाला लालू यादव हों, वे कैसे बिहार अपने पैर पर खड़ा हो हमेशा प्रयास किया है। प्रधानमंत्री आ रहे हैं बिहार और वे हमेशा कुर्सी लेने के लिए लोगों को आपस में लड़ाते हैं। प्रधानमंत्री की कुर्सी भारत की जनता की कुर्सी है, नेतृत्व करने के लिए है, संघर्ष रोकने के लिए, गलतफहमी रोकने, समस्या दूर करने के लिए है लेकिन वे तो सिर्फ समस्या बनाते हैं।

दुनिया में कोई प्रधानमंत्री आज तक अपनी जनता को लड़ाने की बात नहीं किया होगा। इस बार तो तेजस्वी हैं बिहार के लिए आशा का केंद्र, राजद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा ‘जनता को लड़ाने वाले को नहीं मिलेगी कुर्सी’किसी तरह वे बच गए लेकिन अगली बार वे नहीं बचेंगे और उन्हें कुर्सी नहीं मिलेगी। यह देश उन्मादी का कभी नहीं रहा है। वहीं बिहार के चार विधानसभा सीटों पर उप चुनाव को लेकर राजद प्रदेश अध्यक्ष ने जीत का दावा किया और कहा कि अब जनता का भ्रम दूर हो रहा है और जनता के विजय के लिए हमलोगों ने जो प्रयास किया है उसमें हमें जनता का सहयोग मिलेगा और हमलोग जीतेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  RJD MP ने खुलेआम दे दी पीटने की धमकी, जदयू-भाजपा ने एक साथ…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट
Tejashwi Tejashwi Tejashwi Tejashwi Tejashwi Tejashwi

Tejashwi

Hartalika Teej 2026: 14 सितंबर को Hartalika Teej और Ganesh Chaturthi,...

 14 सितंबर को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी एक साथ मनायी जायेगी। जानें तीज व्रत, गणेश स्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त।Hartalika Teej 2026...

Kurmi Community: कुड़मी समाज का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 20 सितंबर को...

 कुड़मी समाज 20 सितंबर को पुरुलिया में करम महोत्सव के जरिए शक्ति प्रदर्शन करेगा। आयोजकों ने पांच लाख लोगों के जुटने और ST Status...

Bank Strike 2026: 11 सितंबर से Bank Strike, सितंबर में 10...

11 सितंबर से बैंक हड़ताल शुरू होगी। सितंबर में हड़ताल और छुट्टियों के कारण झारखंड में कुल 10 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिससे कैश...