Advertisement
Advertisement

लोकसभा चुनाव-2024 : बिहार में PM मोदी पर भारी पड़े तेजस्वी

पटना : लोकसभा चुनाव का आज यानी 30 मई के शाम पांच बजे तक प्रचार-प्रसार खत्म हो जाएगा। एक जून को आखिरी चरण का वोटिंग होना है जबकि मतगणना चार जून को होना है। इस बीच कौन कितना बड़े नेता रैली किए हैं आज हम आपको बताने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश में लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान कुल 206 रैली/रोड शो किए और लगभग 80 इंटरव्यू किए हैं जबकि बिहार में विपक्ष के नेता 251 चुनावी रैली को संबोधित किए हैं।

GOAL Logo page 0001 28 22Scope News

आपको बता दें कि 16 मार्च को चुनाव आयोग की तरफ से लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई थी। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव आचार संहिता लागू होने के पहले से ही देश भर के लगभग सभी राज्यों का मैराथन दौरा कर रहे थे। लेकिन, चुनाव की तारीख की घोषणा के साथ देश के दक्षिण छोर से शुरू हुआ उनका प्रचार अभियान उत्तर में स्थित पंजाब के होशियारपुर में आकर समाप्त हुआ। जहां पीएम मोदी ने गुरुवार को एक चुनावी रैली को संबोधित किया। यानी 75 दिन की इस अवधि में पीएम मोदी ने 180 रैलियां और रोड शो किए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की रैलियों के साथ उनके रोड शो और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने का आंकड़ा देखें तो यह संख्या 206 है।

आपको बता दें कि बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के साथ कुल 251 चुनावी रैली को संबोधित किया है। बिहार में इनसे ज्यादा कोई नेता चुनावी रैली नहीं किए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी बिहार में 15 चुनावी कार्यक्रम को संबोधित किए हैं। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (13), बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (8), केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (9), उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (8) और असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा तीन चुनावी रैली को संबोधित किए हैं।

बिहार में चुनाव जनसभा

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी – 15
2. गृह मंत्री अमित शाह – 11
3. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा – 9
4. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार – 72
5. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी – 114
6. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी – 4
7. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे – 5
8. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव – 251
9. लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान – 126

यह भी पढ़े : राज्यपाल राजभवन तो मुख्यमंत्री बख्तियारपुर में करेंगे मतदान

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

 

Commercial Advertisment

Pakur Chhath Ghat Preparation: छठ पूजा से पहले पाकुड़ के घाटों...

Pakur Chhath Ghat Preparation: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर पाकुड़ शहर के विभिन्न घाटों पर तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार...

Patna Parks Chhath Puja: पटना में इस बार गंगा घाट ही...

Patna Parks Chhath Puja: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी पटना में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार गंगा घाटों के...

Jeevika Didi Chhath Products: बांस के सूप-दउरा से बदली महिलाओं की...

Jeevika Didi Chhath Products, पटना: लोक आस्था के महापर्व छठ के बाजार में बिहार की जीविका दीदियों के पारंपरिक हुनर की खूब मांग है।...