पटना : 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के पहले बिहार में पोस्ट की राजनीति शुरू हो गई है। राजधानी पटना स्थित वीर चंद पटेल पथ स्थित राष्ट्रीय जनता दल (RJD) कार्यालय के बाहर बड़े-बड़े पोस्टर लगाया गया है। साफतौर पर लीडर आफ अपोजिशन तेजस्वी यादव के पोस्टर लगे हैं। इन पोस्टर में साफतौर पर कहा गया है कि हर वादा पूरा करेंगे हमारा वादा है। बता दें कि आज राजद प्रदेश कार्यालय में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही है। विधानसभा चुनाव को लेकर यह बैठक की जा रही है। बैठक में तेजस्वी यादव के अलावा सभी बड़े नेता व कार्यकर्ता मौजूद हैं।
यह भी पढ़े : छात्रों के समर्थन में तेजस्वी के बाद अब पप्पू, कहा- कुंभकर्णी सरकार नींद से जागो!
यह भी देखें :
महीप राज की रिपोर्ट


















