तेजस्वी को CM बनाने की उठी मांग, प्रदेश कार्यालय के बाहर लगा बड़ा पोस्टर

पटना : बिहार में जब से महागठबंधन की सरकार बनी है उसके बाद से ही डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठती रही है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बड़े नेता इशारों-इशारों में तेजस्वी यादव को सीएम बनाने की मांग करते रहे हैं। खुद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भी इस बात को कह चुके हैं कि वे तेजस्वी को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि अभी सही समय नहीं आया है। अब एक बार फिर राजद पार्टी की ओर से पटना के कई जगहों पर तेजस्वी के लिए पोस्टर लगाया गया है।

बता दें कि राजद के प्रदेश कार्यालय के बाहर एक बड़ा सा पोस्टर लगाया गया है। जिसमें लिखा गया है कि तेजस्वी के लिए तड़पता बिहार। यानी साफतौर पर समझ सकते हैं कि राजद के नेताओं का मानना है कि अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफा दें और तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बना दें। राजद की ओर से लगातार इस तरीके पोस्टर लगाया जाता है। दरअसल, राजद प्रदेश कार्यालय के बाहर यह बड़ा सा पोस्टर लगाया गया है।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...