तेजस्वी यादव ने कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए मांगा वोट, BJP पर जमकर साधा निशाना

धनबाद/झरिया. दूसरे चरण के चुनाव को लेकर सभी दलों ने चुनावी प्रचार में स्टार प्रचारकों के माध्यम से पूरी ताकत झोंक दी है। इस क्रम में बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रविवार को धनबाद के भूली और झरिया विधानसभा क्षेत्र के जियलगोरा में चुनावी सभा को संबोधित किया। यहां 20 नवंबर को वोटिंग होनी है। इस दौरान तेजस्वी यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस प्रत्याशी अजय दुबे एवं पूर्णिमा नीरज सिंह के लिए जनता से वोट मांगा।

तेजस्वी यादव का बीजेपी पर निशाना

तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए गाना गया, जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धोखेबाज बताया। BJP को बड़का झूठा पार्टी बताया। लोगों को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन के लोग पढ़ाई, कमाई, दवाई की बात करते हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लोग सिर्फ लड़ाई की बात करते हैं। यदि झारखंड में फिर से महागठबंधन की सरकार बनती है तो दिसंबर से महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना के तहत तो ढाई हजार रुपये जाएंगे। साथ ही 450 रुपये में महिलाओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के नेता महंगाई पर कुछ भी नहीं बोलते हैं, लेकिन जब 500 रुपये में सिलेंडर मिलते थे तो ये लोग महंगाई डायन खाए जाते का गाना गाते थे, लेकिन आज गैस सिलेंडर 1200 रुपये में मिल रहा है और पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, लेकिन अब भाजपा को महंगाई नहीं सता रही है। अब भाजपा को महंगाई डायन की जगह अपनी महबूबा और भौजाई लग रही है। उन्होंने कहा कि हम कृष्ण के वंशज है, जेल से नहीं डरते।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल और झरिया से सचिन सिंह की रिपोर्ट

Related Articles

Video thumbnail
रांची में खेल का बड़ा आयोजन, आएंगे 7 देशों के खिलाड़ी, ओलंपिक के लिए कर पाएंगे क्वालीफाई
05:44
Video thumbnail
कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने वक्फ बिल का समर्थन न करने पर राहुल गांधी का किया विरोध, कहा...
06:36
Video thumbnail
हजारीबाग के महुदी गांव का बॉर्डर रामनवमी को लेकर कंटीले तार से सील, क्या कह रहे हैं गांव वाले देखिए
17:02
Video thumbnail
झारखंड काँग्रेस की प्रेसवार्ता, केशव महतो ,मंत्री राधा कृष्ण किशोर,रामेश्वर उरांव ने क्या कहा सुनिए
17:03
Video thumbnail
बोले Rajesh Kachhap Sirmatoli Flyover Ramp तुड़वाने में मैं करूंगा पहल, दोनों गुट को दिया संदेश
05:52
Video thumbnail
मंईयां सम्मान राशि की जानकारी लेने और अपडेट कराने रांची सदर अंचल पहुंचीं महिलाएं क्या कह रहीं सुनिए
06:11
Video thumbnail
आपस में भिड़े कांग्रेसी कार्यकर्ता #shorts #shortsvideo #congressworkers #biharnews #rahulganghi
00:46
Video thumbnail
बीजेपी के स्थापना दिवस पर निकली बाइक रैली, विधायक राज सिन्हा ने जनता का जताया आभार | News 22Scope |
02:05
Video thumbnail
पिछड़े, दलित,अल्पसंख्यक और महिलाएं सेकंड क्लास सिटीजन, पटना पहुंचे राहुल गांधी ने BJP पर साधा निशाना
38:29
Video thumbnail
चौपारण में सरहुल मिलन समारोह, JMM नेता और आदिवासी समाज प्रखंड अध्यक्ष ने क्या कहा सुनिए | 22Scope
07:41
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
460,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -