पटना : बिहार विधान परिषद में राज्यपाल कोटे से डॉक्टर राजवर्धन आजाद को नियुक्त किया गया। आज बिहार विधान परिषद के सभा कक्ष में उनका सदस्यता दिलवाई गई। जिसमें परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ कई विभागीय मंत्री मौजूद थे। तेजस्वी यादव ने राजवर्धन आजाद को बधाई और शुभकामनाएं दी।
साथ ही तेजस्वी ने मीडियो से बातचीत की। उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में हुई जातीय गणना पर अगर बीजेपी को विश्वास नहीं है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहकर पूरे देश में ही जातीय जनगणना करवा लें। वहीं आगे कहा कि बीजेपी रोजगार और बेरोजगारी पर बात नहीं करेगी, वह हिंदू और मुस्लिम की बात करती है। वहीं लैंड फॉर जॉब मामले पर कहा कि कोर्ट अपना काम कर रही है। बीजेपी ज्यादा खुश ना हो कोर्ट का जो आदेश होगा वह जाएज होगा।
विवेक रंजन की रिपोर्ट

















