कटिहार में फिर बढ़ा चोरों का आतंक, रेलवे कॉलोनी बना अड्डा

कटिहार में फिर बढ़ा चोरों का आतंक, रेलवे कॉलोनी बना अड्डा

कटिहार : कटिहार की रेलवे कॉलोनी चोरों के लिए सॉफ्ट टार्गेट बन चुकी है। लगातार हो रही वारदातों के बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। ताज़ा मामला सहायक थाना क्षेत्र के रेलवे न्यू कॉलोनी का है, जहां चोरों ने रेलवे क्वार्टर नंबर 421/A को निशाना बनाया। यह क्वार्टर रेलवे गार्ड सुभाष कुमार सिंह के नाम पर है। उनकी गैर मौजूदगी में चोरों ने ताला तोड़कर क्वार्टर में घुसकर भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

DIARCH Group 22Scope News

कटिहार पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहा सवाल, लोगों ने जताई नाराजगी

इलाके के लोगों का कहना है कि चोरी की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं। पुलिस हर बार सिर्फ उद्भेदन का दावा करती है, लेकिन नतीजा सिफर ही रहता है। इधर, स्थानीय प्रतिनिधि भी लगातार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं पुलिस अधिकारी जल्द मामले का खुलासा करने की बात कह रहे हैं। पुलिस के दावों के बावजूद चोरी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। पुलिस की कार्यशैली से लोगों में नाराजगी और डर दोनों बढ़ता जा रहा है।

यह भी पढ़े : पुलिस टीम पर शराब तस्करों ने की फायरिंग, एक घायल, 2 भागे

रतन कुमार की रिपोर्ट

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...