जलजमाव पीड़ित किसानों का भड़का गुस्सा, आक्रोशित किसानों ने औन्टा गोलम्बर किया जमा
मोकामा : नगर के माढो पोखर एसटीपी से छोड़े जा रहे निर्मल पानी में डूब रही फसल से गुस्साए किसानों ने फोरलेन जाम कर दिया। पटना- खगड़िया फोरलेन को आक्रोशित किसानों ने औन्टा गोलम्बर पर जाम कर रखा है।

फोरलेन पर लगी वाहनों की लंबी कतार
किसानों के इस आंदोलन से वाहनों की लंबी कतार लग गयी है।किसानों ने तत्काल पानी रोकने और फसल मुआवजा देने की मांग को लेकर सड़क जाम कर रखा है। सड़क जाम की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और किसानों को समझा कर सड़क जाम हटाने की कोशिश की जा रही है। पिछले एक घंटे से सड़क पर लेट कर किसानों ने आंदोलन जारी रखा है।

विकाश कुमार की रिपोर्ट
Highlights









