Sunday, October 26, 2025
Loading Live TV...

Latest News

चुनाव प्रचार में मंच से गिरे बाहुबली अनंत सिंह, मची भगदड़

चुनाव प्रचार में मंच से गिरे बाहुबली अनंत सिंह, मची भगदड़ मोकामा : विधानसभा चुनाव में दो बाहुबलियों अनंत कुमार सिंह और सूरजभान सिंह के बीच भीषण सियासी संग्राम छिड़ गया है। मंच से लगे जिंदाबाद के नारे तो अनंत सिह धड़ाम से गिरे।बताया जा रहा है कि मोकामा के पूर्वी इलाके में अनंत सिंह का तूफान संपर्क अभियान चल रहा था। पूर्व विधायक जब रामपुर-डूमरा गांव पहुंचे तो समर्थकों ने पूर्व विधायक से जनता को संबोधित करने का अनुरोध किया। मौसम चुनावी माहौल का है तो उम्मीदवार भाषण देने का कोई अवसर कैसे नकार सकता है।भाषण और नारेबाजी के...

झारखंड पुलिस ने मांगी रिपोर्ट: January 2024 से August 2025 तक दर्ज Land Mafia Cases का ब्योरा , High Court में दाखिल होगा Affidavit

झारखंड पुलिस ने मांगी रिपोर्ट रांची: झारखंड पुलिस ने राज्यभर में सक्रिय जमीन माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी तेज कर दी है। पुलिस मुख्यालय ने सभी 24 जिलों से जनवरी 2024 से अगस्त 2025 तक दर्ज जमीन कब्जा मामलों की रिपोर्ट मांगी है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सीआईडी (CID) ने रांची, धनबाद और जमशेदपुर एसएसपी सहित सभी जिलों के एसपी को पत्राचार किया है। रिपोर्ट में जमीन हड़पने से संबंधित केसों का विस्तृत विवरण, आरोपियों की संख्या, गिरफ्तारी की स्थिति और अब तक की कार्रवाई का ब्योरा मांगा गया है। Key Highlights: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी 24 जिलों...

Assam Kokrajhar Encounter:एनएसएलए सरगना रोहित मुर्मू ढेर , झारखंड Bomb Blast केस का वांटेड आरोपी मारा गया

असम में मुठभेड़ में NSLA सरगना रोहित मुर्मू मारा गया। झारखंड के साहिबगंज और गोड्डा में हत्या, अपहरण और बम ब्लास्ट के 15 केस थे दर्ज।Assam Kokrajhar Encounter साहिबगंज: पूर्वोत्तर भारत में सक्रिय उग्रवादी संगठन नेशनल संताल लिबरेशन आर्मी (NSLA) को बड़ा झटका लगा है। संगठन का मोस्ट वांटेड सरगना रोहित मुर्मू उर्फ इपील मुर्मू असम के कोकराझार जिले में पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया। मुठभेड़ 24 अक्तूबर की अल सुबह को सलकुट्टी के नदनगुरी क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस और उग्रवादियों के बीच भीषण फायरिंग हुई। इस दौरान रोहित को गोली लगी, जिसे अस्पताल ले जाया गया,...

छत पर सर कटा मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

बेगूसराय : बेगूसराय में लाइब्रेरी के छत पर सर कटा युवक का शव मिला है। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल मच गया। घटना की खबर सुनते ही दलबल के साथ पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उक्त युवक की पहचान राणा कुमार शाह के रूप में हुई है। घटना गरहरा थाना क्षेत्र के हाजीपुर पोखर की बताई जाती है।

Goal 7 22Scope News

युवक ई-रिक्शा चलाकर वह अपने और परिवार का करता था भरण पोषण 

बताते चलें कि उक्त मृतक युवक की शादी नहीं हुई थी। ई-रिक्शा चलाकर वह अपने और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार की रात्रि मृतक राणा कुमार शाह अपने घर ड्यूटी से आए और भतीजी को खाना बनाने के लिए बोला। क्योंकि मृतक की युवक की शादी नहीं हुई थी। भतीजी ने खाना बनाने से इंनकार कर दिया तो मृतक बाहर से खाना खाकर आया और लाइब्रेरी के छत पर जाकर सो गया। जब मृतक रविवार की सुबह देर तक छत से नीचे नहीं उतरा तो भतीजा जाकर देखा तो खून से लथपथ मृत अवस्था में पाया गया और फिर पुलिस को सूचना दी। तीन दिन पूर्व डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था। दो-तीन दिन पहले दोस्तों के साथ मृतक युवक की विवाद हुई थी।

यह भी देखें :

आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा सड़क जाम किया गया

आपको बता दें कि आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा सड़क जाम किया गया। सड़क जाम की सूचना पर साइबर डीएसपी इमरान अहमद दलबल के साथ पहुंचे उन्होंने बताया कि डॉग स्क्वाड और एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। डीएसपी ने बताया कि घटनास्थल से कोल्ड ड्रिंक की बोतल, खून से सना चादर, डिस्पोजल ग्लास और गमछा पुलिस ने बरामद किया है। साथ ही आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।

बेगूसराय में नहीं थम रहा हत्या का ग्राफ, गोली मारकर युवक की हत्या

बेगूसराय में वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र का है जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी हुई है। पर हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बसही पंचायत के सकरौली गांव की है। जहां बसही के ही मिल्की बहियार से पुलिस ने शव बरामद किया है। युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक की पहचान सकरौली गांव निवासी रामशंकर शर्मा का पुत्र चंदन कुमार (32) शर्मा के रुप में की गई है। मृतक चंदन के दो छोटे छोटे बच्चे हैं, जिसमें एक लड़का और लड़की शामिल है।

Begusarai Police 1 22Scope News
बेगूसराय में नहीं थम रहा हत्या का ग्राफ, गोली मारकर युवक की हत्या

थानाध्यक्ष सुबोध कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे

इधर, चेरियाबरियारपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस कागजी प्रक्रिया के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बहियार में सुबह के वक्त गांव के ही कुछ लोगों ने शव को देखा था। उसके बाद यह बात कानोकान फैल गई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। विस्वस्त सूत्र बताते हैं कि नशाखोरी के मामले में हत्या की आशंका है।

यह भी पढ़े : नाबालिग लड़के के साथ यौन शोषण, पकड़ा गया शातिर…

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Related Posts

बिक्रम में एक देशी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस के साथ आरोपी...

बिक्रम : पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र के महजपुरा गांव में बिक्रम पुलिस ने कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर बिक्रम...

झाझा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 भाइयों के अवैध धंधे...

झाझा : झाझा पुलिस प्रशासन को नगर क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है जहां दो भाइयों के द्वारा शराब के साथ नशीला पदार्थ बिक्री...

भाजपा नेता पर दिनदहाड़े गोलीबारी, बबलू यादव गंभीर रूप से घायल,...

भागलपुर : भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के टीएनबी लॉ कॉलेज गली के पास दिनदहाड़े भाजपा नेता विवेकानंद प्रसाद उर्फ बबलू यादव पर जानलेवा...
152,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
651,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel