मधेपुरा: जिले में पंचायत चुनाव के छठे चरण के लिए नामांकन दौर जारी है. जहां एक मुखिया पद का प्रत्याशी भैंस पर चढ़कर नामांकन दाखिल करने पहुंचा. इस अनोखे नामाकंन को देखने के लिए प्रखंड परिसर भीड़ उमड़ पड़ी. कुमारखंड प्रखंड में नामांकन के बाद मुखिया प्रत्याशी ने बताया कि पंचायत में लूट खसोट और भ्रष्टाचार का बोल-बाला हो गया है.
नामाकंन के बाद मुखिया प्रत्याशी ने कहा कि विकास के नाम पर जनता को सिर्फ ठगने का काम किया गया है. एक तरफ पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं. दूसरी ओर पंचायत में किसानों को सरकार के द्वारा दी जाने वाली सुविधा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है. पशुओं के लिए पशु सेड नहीं बन पा रहे हैं और ना ही गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है.
रिपोर्ट-राजीव रंजन


















