मुख्यमंत्री ने पर्यटन स्थलों के विकास और स्टेडियम निर्माण हेतु सभी जिलों के उपायुक्तों को दिया निर्देश

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के विकास और खेल स्टेडियम के निर्माण को लेकर सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने इससे संबंधित परियोजनाओं को जल्द पूरा करने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों इस निमित उपायुक्त रांची को वन क्षेत्रों में आने वाले पर्यटन स्थलों के विकास का प्रस्ताव व प्राक्कलन संबंधित वन प्रमण्डल पदाधिकारी से प्राप्त कर उपलब्ध कराने, डीपीआर तैयार करने में भवन निर्माण विभाग द्वारा सूचीबद्ध परामर्शी की सेवा लेने और इको टूरिज्म के मानकों का ध्यान रखते हुए प्राकृतिक सौंदर्य से मेल रखने वाले संरचनाओं की प्रधानता रखने का निर्देश दिया है।

उन्होंने गेतलसुद डैम के पास पर्यटन विकास हेतु उपयुक्त भूमि चिन्हित कर भूमि प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
रांची के गेतलसूद में चिन्हित भूमि पर रिसोर्ट बनाने हेतु डीपीआर और आगे की आवश्यक कार्रवाई जल्द पूरी करने का निर्देश मिला है। इसको लेकर उपायुक्त रांची द्वारा भूमि चिन्हित कर उसके हस्तांतरण की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त रामगढ़ को रजरप्पा में पर्यटकों की सुविधा हेतु आवश्यक सुविधाओं एवं जरूरतों का आकलन तथा उसके लिए भूमि चिन्हित कर आवश्यक अनापत्ति प्राप्त कर विभाग को प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा है।

उन्होंने रजरप्पा पर्यटन क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने हेतु विशेष तंत्र विकसित करते हुए क्षेत्र को स्वच्छ रखने को प्राथमिकता देने की बात कही है। इस कार्य हेतु आवश्यकतानुसार कंसल्टेंट की सहायता लेने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त चतरा को ऐतिहासिक ईटखोरी एवं कौलेश्वरी में पर्यटकों की सुविधा हेतु आवश्यक कार्यों का आकलन तथा कार्यों हेतु भूमि चिन्हित कर आवश्यक अनापत्ति प्राप्त कर विभाग को प्रस्ताव उपलब्ध कराने कहा है।

वहीं, उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम को सारंडा, थलकोबाद एवं किरीबुरू में इको टूरिज्म विकास हेतु संबंधित वन प्रमंडल पदाधिकारी से प्रस्ताव प्राप्त कर भूमि विवरणी तथा आवश्यक अनापत्ति के साथ विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने गुमला के डुमरी स्थित सिरा -सीता धाम पर्यटन स्थल का सौंदर्यीकरण एवं विकास, आंजनधाम, नवरत्नगढ़ और टांगीनाथ पर्यटकीय विकास परियोजनाओं कार्यान्वयन जल्द करने का आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के उपायुक्तो को कहा है कि वैसे प्रखण्ड जहां पूर्व से स्टेडियम स्वीकृत नहीं है, वहां स्टेडियम निर्माण हेतु प्रस्ताव विभागीय निर्देशों के अनुरूप प्रेषित करें।

स्थल का निरीक्षण करते हुए स्टेडियम निर्माण के सभी मानकों के अनुरूप प्राक्कलन तैयार कराया जाय। प्रेषित प्रस्ताव में स्टेडियम निर्माण के औचित्य /आवश्यकता, भूमि विवरणी, गूगल मैप आदि समाहित हो।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्थल का चयन करते समय इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाय कि चयनित स्थल महाविद्यालय/विद्यालय से निकट हो, ताकि स्टेडियम का पूर्ण रूप से उपयोग हो सके।

मुख्यमंत्री ने पलामू के जीएलए कॉलेज मेदिनीनगर स्टेडियम पुनर्स्थापना, गोड्डा के पोड़ैयाहाट में इंडोर स्टेडियम निर्माण, मसलिया प्रखंड स्तरीय स्टेडियम, दुमका स्थित ए टीम ग्राउंड में स्टेडियम निर्माण, डुमरिया प्रखंड में प्रखंड स्तरीय स्टेडियम निर्माण, पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया प्रखंड के माइदाबांध, जमशेदपुर के सरजामदा और पटमदा के लावा में फुटबॉल स्टेडियम निर्माण, साहेबगंज में सिदो -कान्हू स्टेडियम के गैलरी विस्तार एवं अन्य कार्य तथा राजमहल में आउटडोर स्टेडियम निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश खेल विभाग को दिया है।

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...